उत्तराखण्ड में शीतलहर के चलते उंचाई वाले ईलाकों में बर्फबारी का आरेंज अलर्ट जारी, किसी भी आकस्मिकता पर 112 पर करें कॉल
1 min read
27/12/20245:01 pm
दस्तक पहाड न्यूज।।देहरादून।। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखण्ड के कुछ जनपदों में शीतलहर के चलते उंचाई वाले ईलाकों में बर्फबारी का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जाडे के इस मौसम में सावधानी से यात्रा करें। बच्चे, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। किसी भी आकस्मिकता पर 112 पर कॉल करें।
शुक्रवार को चारधामों सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। चमोली में शुक्रवार सुबह से मौसम खराब बना रहा। वहीं केदारनाथ, बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी में जनपद मुख्यालय और सभी तहसील क्षेत्र में बादल लगे रहे। गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। मां गंगा के शीतकालीन प्रवासी स्थल मुखबा और हर्षिल घाटी में भी बर्फबारी हुई है।
रुद्रप्रयाग गढ़वाल में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के बाद दोपहर से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। ठंड के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में भीड़ काफी कम रही। बाजार सूने नजर आए। लोग जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले।जगह-जगह दुकानों के आगे लोग आग जलाकर ठंड से बचाव को लेकर अलाव का सहारा लेते देखे गए। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के बाद रिमझिम बारिश से शुक्रवार को रूद्रप्रयाग जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ी। दोपहर से रुक रुककर हो रही रिमझिम बारिश दिनभर जारी रही। बारिश होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को मौसम में काफी ठंडक भी महसूस की गयी।
उत्तराखण्ड में शीतलहर के चलते उंचाई वाले ईलाकों में बर्फबारी का आरेंज अलर्ट जारी, किसी भी आकस्मिकता पर 112 पर करें कॉल
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज।।देहरादून।। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखण्ड के कुछ जनपदों में शीतलहर के चलते उंचाई वाले ईलाकों में बर्फबारी का आरेंज अलर्ट जारी किया
गया है। जाडे के इस मौसम में सावधानी से यात्रा करें। बच्चे, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। किसी भी आकस्मिकता पर 112 पर कॉल करें।
शुक्रवार को चारधामों सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। चमोली में शुक्रवार सुबह से मौसम खराब बना रहा। वहीं केदारनाथ, बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब में ताजा
बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी में जनपद मुख्यालय और सभी तहसील क्षेत्र में बादल लगे रहे। गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। मां गंगा के शीतकालीन
प्रवासी स्थल मुखबा और हर्षिल घाटी में भी बर्फबारी हुई है।
रुद्रप्रयाग गढ़वाल में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के बाद दोपहर से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। ठंड के कारण अन्य
दिनों की अपेक्षा बाजारों में भीड़ काफी कम रही। बाजार सूने नजर आए। लोग जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले।जगह-जगह दुकानों के आगे लोग आग जलाकर ठंड
से बचाव को लेकर अलाव का सहारा लेते देखे गए। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के बाद रिमझिम बारिश से शुक्रवार को रूद्रप्रयाग जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ी।
दोपहर से रुक रुककर हो रही रिमझिम बारिश दिनभर जारी रही। बारिश होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को मौसम में काफी ठंडक भी महसूस की गयी।