महिला साहित्यिक सांस्कृतिक कलामंच तिलवाड़ा की महिलाओं द्वारा मनाया गया “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” व होली मिलन
1 min read10/03/2025 8:20 am
दस्तक पहाड न्यूज।।तिलवाड़ा।। महिला साहित्यिक सांस्कृतिक कलामंच तिलवाड़ा की महिलाओं द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” व होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीता देवी जी ने दीप प्रज्वलित कर व महिलाओं ने मांगल गीत गाकर किया। क्षेत्र की प्रतिभावान महिलाओं के द्वारा नाटक, गीत, नृत्य कर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन कलामंच की संयोजिका विमल राणा जी द्वारा किया गया, उनके द्वारा अपने अभिभाषण में महिला दिवस कब, क्यों, कैसे मनाया जाता है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कला मंच के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीता देवी जी, सभासद रंजना असवाल जी व ममता रावत जी और क्षेत्र की प्रतिभावान महिलाओं को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व “हमारा कारवां” पुस्तक का विमोचन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे गए, प्रीती बुटोला जी ने रानी कर्णावती व संगीता नेगी जी ने सत्यवान सावित्री व द्रोपदी की कहानी सुना कर महिलाओं में जोश भरा। वहीं संगीता गौड जी ने महिलाओं को स्वास्थ्य व योग के बारे में जानकारी दी। वर्षा की टीम द्वारा रामी बौराणी नाटक रेखा भंडारी जी की टीम के द्वारा बगड़वाल नृत्य किया गया और संगीता किमोठी जी की टीम द्वारा हास्य नाटक का मंचन व सावत्रि व रजनी द्वारा हास्य गीत गाया गया! महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीत गाकर व सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यकम्र किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी बिष्ट,सावत्री,ऊमा,शशि,रिंकी शकुंतला भट्ट,हेमंती,चन्द्रेश्वरी,भावना सोनी,शांतिभट्ट कश्मीरा,पुष्पा रावत,रेखा कण्डारी,शांति पंवार रश्मी व क्षेत्र की कीर्तन मंडलिया व समूह की महिलाएं शामिल रहे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
महिला साहित्यिक सांस्कृतिक कलामंच तिलवाड़ा की महिलाओं द्वारा मनाया गया “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” व होली मिलन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129