राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में समान नागरिक संहिता पर संगोष्ठी का आयोजन
1 min read17/04/2025 5:25 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, अगस्त्यमुनि।। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. सी. दुतपुड़ी द्वारा किया गया। उन्होंने समान नागरिक संहिता की अवधारणा और इसके महत्व पर छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।
राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दलीप सिंह बिष्ट ने समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया तथा इसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने इस विषय के सामाजिक, राजनीतिक एवं संवैधानिक आयामों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र ने विद्यार्थियों को समान नागरिक संहिता (UCC) पर निष्पक्ष विवेचना करने और इसके विभिन्न पहलुओं का गहन अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दीपक कुमार द्वारा किया गया।
Advertisement

Advertisement

संगोष्ठी के अंतर्गत समान नागरिक संहिता पर एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें मनीषा, नितिन, दीपिका, कंचन, अंजलि और अंजलि ने भाग लिया। प्राचार्य महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर डा हरिओम शरण बहुगुणा, डॉ तनुजा मौर्य, डॉ शशिबाला पंवार तथा डॉ रतूड़ी उपस्थित रहे।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में समान नागरिक संहिता पर संगोष्ठी का आयोजन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129