टोकन व्यवस्था से होंगे बाबा केदार के दर्शन, भक्तों को मिलेगी सहूलियत
1 min read
02/05/20258:04 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, केदारनाथ।।
शुक्रवार से श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। बाबा केदार के दर्शनों के लिए लगने वाली भीड़ की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने इस साल टोकन व्यवस्था लागू की है। पहले दिन देशभर से आए दर्शन करने आए यात्री टोकन व्यवस्था से हो रही दर्शन में आसानी से काफी खुश नजर आए।
देहरादून से केदारनाथ आए शुभ कुमार ने कहा कि टोकन व्यवस्था से भीड़ काबू में रही जिससे वे आसानी से दर्शन कर पाए। छत्तीसगढ़ से आई डॉ. दीपिका ने बताया कि टोकन व्यवस्था होने से उन्हें सुबह से लाइन में नहीं लगना पड़ा और निर्धारित टाइम स्लॉट पर वे आसानी से दर्शन कर पाए। गाजियाबाद और मुरादाबाद से आए श्रद्दालुओं ने भी टोकन व्यवस्था पर प्रशासन की तारीफ की। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन बाबा केदारनाथ के दर्शनों के देश दुनिया से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का यात्रा अनुभव सुखद एवं सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मंदिर परिसर के प्रवेश से पहले ही हेलीपैड के समीप टोकन सिस्टम लगाया गया है, ताकि दर्शनों से पहले ही यात्री को उसके नंबर की जानकारी मिल जाए, इस बीच यात्री केदारपुरी घूम सकेंगे।
टोकन व्यवस्था से होंगे बाबा केदार के दर्शन, भक्तों को मिलेगी सहूलियत
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड़ न्यूज, केदारनाथ।।
शुक्रवार से श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। बाबा केदार के दर्शनों के लिए लगने वाली भीड़ की सुरक्षा के मद्देनजर
प्रशासन ने इस साल टोकन व्यवस्था लागू की है। पहले दिन देशभर से आए दर्शन करने आए यात्री टोकन व्यवस्था से हो रही दर्शन में आसानी से काफी खुश नजर आए।
देहरादून से केदारनाथ आए शुभ कुमार ने कहा कि टोकन व्यवस्था से भीड़ काबू में रही जिससे वे आसानी से दर्शन कर पाए। छत्तीसगढ़ से आई डॉ. दीपिका ने बताया कि टोकन
व्यवस्था होने से उन्हें सुबह से लाइन में नहीं लगना पड़ा और निर्धारित टाइम स्लॉट पर वे आसानी से दर्शन कर पाए। गाजियाबाद और मुरादाबाद से आए श्रद्दालुओं ने
भी टोकन व्यवस्था पर प्रशासन की तारीफ की। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन बाबा केदारनाथ के दर्शनों के देश दुनिया से
पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का यात्रा अनुभव सुखद एवं सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मंदिर परिसर के प्रवेश से पहले ही हेलीपैड के
समीप टोकन सिस्टम लगाया गया है, ताकि दर्शनों से पहले ही यात्री को उसके नंबर की जानकारी मिल जाए, इस बीच यात्री केदारपुरी घूम सकेंगे।