केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्र भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण, बोली विकास कार्यों के लिए नहीं होगी बजट की कमी
1 min read25/05/2025 7:43 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि / बसुकेदार।।
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर समस्याओं का निस्तारण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। रविवार को विधायक नौटियाल ने नागजगई,तालजामण, बड़ेथ,क्यार्क बरसूड़ी, नैणी पौन्डार, संगूड़, बसुकेदार, डडोली,डांगी, सिनघाटा,सिल्ला एवं फलई में ग्रामीणों से मुलाकात की इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। विधायक नौटियाल ने कहा कि कि विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास की गतिविधियों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक नौटियाल ने बड़ेथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को ग्रामवासियों के साथ सुना। उन्होंने कहा कि फ़ेगू, पिठौरा, पाट्यों में जल्द बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके साथ बसुकेदार में मंदिर समूह संरक्षण, बड़ेथ में आयुर्वेदिक चिकित्सालय का मरम्मत व मणिपुर में खेल मैदान का निर्माण के साथ दर्जनों योजनाओं पर जल्द कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बृजमोहन नेगी,किरन शुक्ला,मनोज राणा,सुभाष रावत,भगत सिंह कोटवाल,बिपिन सेमवाल, बीना राणा,अनिल पंवार,द्वारका रूवाड़ी,पृथ्वी सिंह,सुमान सिंह,श्रवण शुक्ला,शिवानंद नौटियाल,राजेन्द्र बिष्ट, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्र भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण, बोली विकास कार्यों के लिए नहीं होगी बजट की कमी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









