दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगस्तमुनि से केदारनाथ की तरफ जाने वाले बुलेरो वाहन पर काकड़ागाड़ के पास पहाड़ी से बोल्डर  गिरने से दुखद घटना की सूचना है, घटना में कुछ यात्री घायल हो गए हैं पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान तक एक यात्री की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हो रही है। जिसकी पहचान राजेश रावत पुत्र राय सिंह रावत निवासी लम्बगांव टिहरी गढ़वाल उम्र- 38 वर्ष हुई है। घटना में गम्भीर रूप से घायल शैलेश कुमार यादव पुत्र मोहन लाल

Featured Image

यादव निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ उम्र 24 वर्ष, लक्ष्मण पुत्र धनीराम यादव निवासी उपरोक्त उम्र 24 वर्ष और ओंकार सिंह राजपूत पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष, दिपेश यादव पुत्र गोविन्द यादव निवासी उपरोक्त उम्र 19 वर्ष,  चित्रांश साहू पुत्र ओंकार साहू निवासी उपरोक्त उम्र 24 वर्ष सामान्य रूप से घायल हैं।