दस्तक पहाड़ न्यूज, अगस्त्यमुनि। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा के तहत नगर मण्डल एवं ग्रामीण मण्डल अगस्त्यमुनि का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया। नगर मण्डल अगस्त्यमुनि मनोज राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने केंद्र सरकार की अब तक की उपलब्धियों को देश के लिए ऐतिहासिक एवं दिशा निर्धारक बताया। कहा कि यशस्वी प्रधान

Featured Image

मंत्री मोदी जी एवं युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व तरक्की की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाईं, जिनका लाभ सीधा अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, हर घर जल मिशन, पीएम आवास योजना, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, सीमा सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को उल्लेखनीय उपलब्धियों के रूप में गिनाया। कहा कि केदारनाथ के पुनर्निर्माण के कार्यों से यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। पैदल मार्ग अच्छे बने हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति सुधरी हैं। जिसके परिणाम स्वरूप लाखों की संख्या में तीर्थयात्री यहां आ रहे हैं जिससे हजारों लाखों लोगों का रोजगार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य, महिला उत्थान एवं सशक्तीकरण की योजनायें गांव गांव में संचालित हो रही हैं। विधायक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं और आगामी चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उन्हें यह बताना आवश्यक है कि बीते 11 वर्षों में भारत ने कितनी दूर की यात्रा तय की है। जनता आज समझ रही है कि विकास को धरातल पर उतारकर क्षेत्र की खुशहाली केवल भाजपा ही ला सकती है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री बदरी केदार मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के इन 11 वर्षों में विकास की बयार चली है, जिससे विकसित भारत बनने की राह प्रशस्त हुई है। सम्मेलन को पूर्व जिपं उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शकुनतला जगवाण आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर गम्भीर सिंह बिष्ट, सरला भट्ट, पूर्व जिपंस सुमन सिंह नेगी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजमोहन नेगी, नगर महामंत्री त्रिभुवन नेगी, चरण सिंह राणा, रघुवीर लाल, चन्द्रशेखर बेंजवाल, अजय जोशी, हरिहर रावत, महावीर नेगी, सोबती देवी, भुवनेश्वरी बिष्ट, सुखदेवी देवी, सुनीता नेगी, राहुल, दिनेश सेमवाल, मदन सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, मगन सिंह बड़वाल, श्यामलाल चंद्रवाल, रणजीत सिंह, चंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।