अगस्त्यमुनि मैदान में स्टेडियम निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा पंचकोटि ग्रामीणों के साथ बैठक
1 min read18/06/2025 7:17 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, अगस्त्यमुनि।
अगस्त्यमुनि मैदान में स्टेडियम के निर्माण को लेकर स्थानीय पंचकोटि गांवों के ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए आज प्रशासन द्वारा पंचकोटि के ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन किया। जिसमें प्रशासन की ओर से पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, नायब तहसीलदार प्रवीण, कार्यदाई संस्था जलनिगम के सहायक अभियन्ता बीएस रावत तथा खेल विभाग से प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मनोज चौहान शामिल हुए। वहीं ग्रामीणों का पक्ष रखने के लिए मैदान बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सूरदास धर्मसिंह, श्री अगस्त्य मन्दिर के मठापति योगेश बेंजवाल, शेखर नौटियाल, राजेश बैंजवाल, विनोद नेगी, ममंदल की अध्यक्षा श्रीमती सर्वेश्वरी गुसाईं, दीपा देवी आदि रहे। थाना अगस्त्यमुनि में सम्पन्न हुई बैठक में संघर्ष समिति ने प्रशासनिक कमेटी के सम्मुख अपने विरोध का कारण बताते हुए कहा कि मैदान उनके आराध्य श्री अगस्त्य मुनि जी का है। जिसके पक्ष में उन्होंने वर्ष 1935 का एक दस्तावेज दिखाया, जिसमें मैदान की भूमि अगस्त्यमुनि के नाम दर्ज है। समिति ने कहा कि भूमि के दस्तावेजों में अगस्त्यमुनि नाम से सिर्फ दो भूमि दर्ज हैं मैदान एवं अगस्त्य मुनि जी का मन्दिर। इसलिए यह भूमि मुनि जी के द्योका की भूमि है। जिस पर केवल मुनि महाराज का ही कार्य हो सकता है। सरकार द्वारा गलत दस्तावेजों द्वारा उक्त मैदान खेल विभाग को हस्तान्तरित किया गया है। प्रशासनिक टीम की ओर से सीओ रूद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने संघर्ष समिति के सदस्यों को समझाने का प्रयास किया कि उक्त भूमि पर स्टेडियम निर्माण का एक चौथाई से अधिक का कार्य हो चुका है। कार्य प्रारम्भ होते समय विरोध किया जाता तो जायज मांग होती। अब विरोध क्यों हो रहा है। लेकिन अभी भी कुछ नहीं बिगडा़ है। बात चीत से कोई ना कोई रास्ता अवश्य निकल जायेगा। संघर्ष समिति ने मैदान को यथावत रखने की अपनी मांग को दृढ़ता से रखा। जिसका सभी ग्रामीणों ने जोरदार समर्थन किया। ग्रामीणों ने एक स्वर से उक्त भूमि पर स्टेडियम निर्माण न होने देने की अपनी मांग को दोहराया। साथ ही कहा कि इस सम्बन्ध में सभी पंचकोटि के ग्रामीणों से वार्ता कर अगला कदम उठाया जायेगा। बैठक में प्रशासनिक टीम ने संघर्ष समिति को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि वे सभी ग्रामीणों की राय लेकर एक उचित निर्णय के साथ जिलाधिकारी महोदय से वार्ता करें। बैठक में थानाध्यक्ष महेश रावत, वरिष्ठ नागरिक श्रीनन्द जमलोकी, कबड्डी एसोसियेशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रौथाण, संघर्ष समिति के सदस्य वैष्णी देवी, विपिन रावत, सुनील नेगी, विपिन नेगी धर्मेन्द्र रावत सहित कई लोग रहे।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अगस्त्यमुनि मैदान में स्टेडियम निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा पंचकोटि ग्रामीणों के साथ बैठक
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129