केदारनाथ राजमार्ग पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, 9 घायल, प्रशासन की तत्परता और बचाव कार्य से बची यात्रियों की जान
1 min read
16/07/20253:33 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।।
आज दिनांक 16.07.2025 को दोपहर लगभग 12:50 बजे एक मैक्स वाहन संख्या UK 10 TA 0096, जो केदारनाथ से लौटते हुए गुप्तकाशी-ल्वारा मोटर मार्ग के रास्ते रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था, वह टेमरिया के समीप स्थित गिवाड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वाहन में चालक सहित कुल 09 व्यक्ति सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल सक्रियता दिखाई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित रूप से वाहन से बाहर निकालकर त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। तत्पश्चात सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में उपचार हेतु भेजा गया है।प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, आपदा प्रबंधन टीम की सजगता और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से एक बड़ी अनहोनी को टाला जा सका। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।जिला प्रशासन मानसून काल के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु प्रशासन पूरी तरह सजग और तैयार है।
केदारनाथ राजमार्ग पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, 9 घायल, प्रशासन की तत्परता और बचाव कार्य से बची यात्रियों की जान
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।।
आज दिनांक 16.07.2025 को दोपहर लगभग 12:50 बजे एक मैक्स वाहन संख्या UK 10 TA 0096, जो केदारनाथ से लौटते हुए गुप्तकाशी-ल्वारा मोटर मार्ग के रास्ते रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था,
वह टेमरिया के समीप स्थित गिवाड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वाहन में चालक सहित कुल 09 व्यक्ति सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल सक्रियता दिखाई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को
सुरक्षित रूप से वाहन से बाहर निकालकर त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। तत्पश्चात सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र अगस्त्यमुनि में उपचार हेतु भेजा गया है।प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, आपदा प्रबंधन टीम की सजगता और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से एक बड़ी अनहोनी को
टाला जा सका। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।जिला प्रशासन मानसून काल के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु
प्रशासन पूरी तरह सजग और तैयार है।