राजधानी देहरादून में आपदा, मुख्यमंत्री धामी ने जेसीबी पर चढ़कर किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण
1 min read
16/09/202510:23 am
दस्तक पहाड न्यूज देहरादून।।
उत्तराखंड में अतिवृष्टि से बिगड़े हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने खुद जेसीबी पर चढ़कर स्थिति का अवलोकन किया और प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री, सुरक्षित ठहराव, भोजन, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत हर ज़रूरतमंद तक पहुंचाई जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।”
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री से स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राहत कार्य और तेजी से संचालित होंगे।मुख्यमंत्री ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में देर रात हुई अतिवृष्टि से दुकानों को हुए नुकसान पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। मुख्यमंत्री लगातार स्थानीय प्रशासन से संपर्क बनाए हुए हैं और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी के सकुशल रहने की प्रार्थना भी की।
राजधानी देहरादून में आपदा, मुख्यमंत्री धामी ने जेसीबी पर चढ़कर किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज देहरादून।।
उत्तराखंड में अतिवृष्टि से बिगड़े हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का
स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने खुद जेसीबी पर चढ़कर स्थिति का अवलोकन किया और प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उनके साथ
स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि राहत सामग्री, सुरक्षित ठहराव, भोजन, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत हर ज़रूरतमंद तक पहुंचाई जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “प्रदेश
सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।”
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री से स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और हरसंभव सहयोग
का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राहत कार्य और तेजी से संचालित
होंगे।मुख्यमंत्री ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में देर रात हुई अतिवृष्टि से दुकानों को हुए नुकसान पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन,
पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। मुख्यमंत्री लगातार स्थानीय प्रशासन से संपर्क बनाए हुए हैं और स्वयं स्थिति की
निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी के सकुशल रहने की प्रार्थना भी की।