रुद्रप्रयाग के शिक्षक विनोद प्रकाश भट्ट को मिला ‘ग्लोबल बेस्ट टीचर रोल मॉडल अवार्ड 2025’,शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
1 min read07/10/2025 4:31 pm

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।
मनुष्य बल विकास लोक सेवा अकादमी (रजि.) ट्रस्ट, मुंबई (महाराष्ट्र) द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में देशभर के 20 राज्यों के 30 शिक्षकों को ‘ग्लोबल बेस्ट टीचर रोल मॉडल अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य से राजकीय इंटर कॉलेज बसुकेदार के शिक्षक विनोद प्रकाश भट्ट को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्लोबल बेस्ट टीचर रोल मॉडल अवार्ड 2025 प्रदान किया गया।श्री भट्ट इससे पूर्व भी राज्य के सर्वोच्च शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार, भाऊराव देवरस सम्मान सहित कुल 58 पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। वे शिक्षा के साथ-साथ साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय हैं। श्री भट्ट प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका ‘चन्द्रदीप्ति’ के संपादक भी हैं।उनके इस राष्ट्रीय सम्मान पर बसुकेदार क्षेत्र सहित संपूर्ण उत्तराखंड में हर्ष की लहर है। शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और साहित्यकारों ने श्री भट्ट को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रुद्रप्रयाग के शिक्षक विनोद प्रकाश भट्ट को मिला ‘ग्लोबल बेस्ट टीचर रोल मॉडल अवार्ड 2025’,शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129