भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का ट्वीट वायरल, अब पुलिस करेंगी कार्यवाही !
1 min read
17/02/202211:14 pm
विधानसभा चुनावों का शोर अभी थमा ही था कि राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल मच गई, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो गया। 13 फरवरी को 11.59 पीएम पर किए गए इस ट्वीट में कहा गया कि ” उत्तराखंड में भाजपा हार रही है। इसलिए मैं आज ही पार्टी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देता हूं। सीएम धामी को मैंने बहुत बार समझाने की कोशिश की। मगर उनकी लालसा देवभूमि में भाजपा को ले डूबी। “
इससे पूर्व सोशल मीडिया में 12 फरवरी की मध्य रात्रि को एक पत्र वायरल हुआ था। इस कथित पत्र में कहा गया कि विधानसभा चुनाव में राज्य में पार्टी हार रही है। इस बारे में मुख्यमंत्री को भी समझाया गया था। इस सबको देखते हुए वह ( मदन कौशिक) अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।
इस बीच मतदान संपन्न होने के बाद विधानसभा की चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों व विधायकों की ओर से लगाए गए आरोपों का मामला सुर्खियां बना तो उक्त पत्र बड़ी तेजी से वायरल हुआ।
सोशल मीडिया में बबाल मचता देख मदन कौशिक ने दावा किया कि उक्त पत्र और ट्वीट, दोनों फर्जी हैं। इसमें कहीं कोई सत्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का ट्वीट वायरल, अब पुलिस करेंगी कार्यवाही !
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
विधानसभा चुनावों का शोर अभी थमा ही था कि राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल मच गई, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो
गया। 13 फरवरी को 11.59 पीएम पर किए गए इस ट्वीट में कहा गया कि " उत्तराखंड में भाजपा हार रही है। इसलिए मैं आज ही पार्टी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देता हूं।
सीएम धामी को मैंने बहुत बार समझाने की कोशिश की। मगर उनकी लालसा देवभूमि में भाजपा को ले डूबी। "
इससे पूर्व सोशल मीडिया में 12 फरवरी की मध्य रात्रि को एक पत्र वायरल हुआ था। इस कथित पत्र में कहा गया कि विधानसभा चुनाव में राज्य में पार्टी हार रही है। इस
बारे में मुख्यमंत्री को भी समझाया गया था। इस सबको देखते हुए वह ( मदन कौशिक) अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।
इस बीच मतदान संपन्न होने के बाद विधानसभा की चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों व विधायकों की ओर से लगाए गए आरोपों का मामला सुर्खियां बना तो उक्त पत्र बड़ी
तेजी से वायरल हुआ।
सोशल मीडिया में बबाल मचता देख मदन कौशिक ने दावा किया कि उक्त पत्र और ट्वीट, दोनों फर्जी हैं। इसमें कहीं कोई सत्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध
में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।