सोनप्रयाग में पूर्व प्रधान ने हड़प ली सरकारी जमीन, राजस्व विभाग ने बड़ी कार्यवाही कर तोड़ी दो दुकानें, जानिए पूरी खबर
1 min read08/03/2022 10:13 pm
दीपक बेंजवाल/ दस्तक पहाड़ न्यूज पोर्टल
केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग गौरीकुण्ड में आज राजस्व विभाग ऊखीमठ द्वारा अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो पक्की दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। बताते चले कि सोनप्रयाग गौरीकुण्ड केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का अन्तिम सड़क से जुड़ा हुआ बाजार है जहाँ बड़ी संख्या में हर वर्ष स्थानीय और बाहरी कारोबारी कारोबार करने आते है। इस कारोबार के लिए यहां दुकानों की मारामारी होती है, जिसके चलते हर साल वैध और अवैध रूप से नई-नई दुकाने बनती रही है। इसके लिए पिछले कई सालों से धड़ल्ले से राज्य सरकार की भूमि पर माफियाओं और स्थानीय व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया जाता रहा है। हालांकि प्रशासन कई बार इन अवैध अतिक्रमणों पर कार्यवाही करता है लेकिन हर साल कुछ रसूखधारी की शह और स्थानीय निवासियों के संरक्षण से इन अवैध कब्जों में वृद्धि होती जा रही है। राजस्व विभाग ऊखीमठ और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार से शुरू हुई बड़ी कार्यवाही में आज मंगलवार तक चली जिसमें गौरीकुण्ड के पूर्व प्रधान राकेश पुत्र भगवती प्रसाद द्वारा केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोनप्रयाग में राज्य सरकार की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बनाये गए दो पक्की लेंटर युक्त दुकानों को धवस्त कर दिया गया।
Advertisement

Advertisement

प्रशासन पूर्व में अतिक्रमणकारियों को अवैध अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दे चुका था। प्रशासन के सख्त रवैये के कारण अब इस बड़ी कार्यवाही ने अतिक्रमणकारियों की नींद उड़ा दी है। नेशनल हाईवे के किनारे अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं। जिला प्रशासन ने इसके खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार कर दिया है। सूत्रों की माने तो मतगणना के बाद सोनप्रयाग-गौरीकुण्ड में बड़ी संख्या में किए गए अन्य अवैध अतिक्रमण भी ध्वस्त किए जा सकते है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सोनप्रयाग में पूर्व प्रधान ने हड़प ली सरकारी जमीन, राजस्व विभाग ने बड़ी कार्यवाही कर तोड़ी दो दुकानें, जानिए पूरी खबर
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129