सीएम धामी का संकल्प, गैरसैंण में होगा पूर्ण बजट सत्र का आयोजन
1 min read04/04/2022 6:37 am
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का पहला पूर्ण बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित होगा। चार महीने के लिए लेखानुदान पास कराने के बाद अब सरकार जून में पूर्ण बजट के लिए गैरसैंण में सत्र कराने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी इसके संकेत दे चुकी हैं। जल्दी ही वो तैयारियों का जायजा लेने गैरसैंण जा सकती है। भराड़ीसैंण में विधानसभा बनने के बाद अबतक वहां हरीश रावत, त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी विशेष सत्र आयोजित करवा चुके है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुष्कर सिंह धामी ने बजट सत्र आयोजन का संकल्प लिया है।
Advertisement

विदित है कि वित्त विभाग की ओर से वर्ष 2022- 23 के लिए राज्य के लिए कुल 62 हजार करोड़ से अधिक का बजट प्रस्ताव तैयार किया था। लेकिन सरकार ने इसमें से शुरू के चार महीने के लिए 21 हजार करोड़ के करीब का लेखानुदान ही पास कराया है। इसके बाद अब शेष 41 हजार करोड़ के करीब का पूर्ण कालिक बजट गैरसैंण सत्र में लाया जाएगा। भाजपा की पिछली सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था। उसके बाद अब सरकार वहां पूर्ण बजट सत्र आयोजित करने जा रही है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सीएम धामी का संकल्प, गैरसैंण में होगा पूर्ण बजट सत्र का आयोजन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129