विजय और रिया ने जीती क्राॅस कंट्री दौड़, गांधी जयन्ती पर खेल विभाग द्वारा आयोजन
1 min read02/10/2022 12:48 pm
हरीश गुसाईं / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो। गांधी जयन्ती के अवसर पर खेल विभाग द्वारा आयोजित क्रॉस कण्ट्री दौड़ पुरूष वर्ग में पीजी कालेज अगस्त्यमुनि के विजय बुटोला ने जीती जबकि महिला वर्ग में अगस्त्यमुनि की रिया रावत ने जीती। खेल निदेशालय देहरादून के निर्देशानुसार खेल विभाग अगस्त्यमुनि, रूद्रप्रयाग द्वारा 2 अक्टूबर को गांधी जयन्ती के उपलक्ष में क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। खेल मैदान अगस्त्यमुनि से प्रारम्भ होकर दौड़ पुरूष ओपन वर्ग के लिए गंगतल तक व महिला ओपन वर्ग के लिए सिल्ली तक तथा वहां से वापस खेल मैदान पर समाप्त हुई। पुरूषों के लिए पांच किमी तथा महिलाओं के लिए तीन किमी की दौड़ रखी गई थी। प्रातः सात बजे खेल मैदान में दौड़ का शुभारम्भ युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने झण्डी दिखाकर किया। पुरूष वर्ग में महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के विजय बुटोला प्रथम, भुप्पी द्वितीय, अगस्त्य पब्लिक स्कूल के विकास राणा तृतीय, चिल्ड्रन एकेडमी के आयुष नेगी चतुर्थ, गौरी मेमोरियल के नवीन कोठियाल पंचम, चिल्ड्रन एकेडमी के आर्यन बिष्ट षष्टम, अतुल मॉडल तिलवाड़ा के अक्षत सप्तम तथा केवि के नितिन भण्डारी अष्टम स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में अगस्त्यमुनि की रिया रावत प्रथम, मीनाक्षी भझउारी द्वितीय, राबाइका की सोनी मलासी तृतीय, अदिति चतुर्थ, अनुष्का पंचम, चिल्ड्रन एकेडमी की अहिंसा षष्टम, राबाइका की नीतू सप्तम तथा राइका की गीता अष्टम स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ प्रवीण भट्ट ने कहा पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन में महत्वपूर्ण हैं। आज खेलों में भी कैरियर बनाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए कठोर अनुशासन एवं निरन्तर अभ्यास आवश्यक है। जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने कहा कि सरकार खेलों के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए समय समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराते रहते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपने खेल में निरन्तर कुशलता हासिल करने की नसीहत दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रशिक्षक आलोक नेगी ने बताया कि पुरूष वर्ग में कुल 25 एवं महिला वर्ग में 22 प्रतिभागियों ने दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जीपी सन्तोषी, खेल प्रशिक्षक मनमोहन गुसाईं, अरविन्द चौहान, मनवर नेगी, दीपक रावत, जितेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
विजय और रिया ने जीती क्राॅस कंट्री दौड़, गांधी जयन्ती पर खेल विभाग द्वारा आयोजन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129