उत्तराखंड में कोरोना की बूस्टर डोज खत्म, 65 लाख से अधिक लोग है छूटे
1 min read30/12/2022 2:07 pm
दस्तक पहाड न्यूज / देहरादून। ।
बूस्टर डोज लगाने के लिए उत्तराखंड में कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। जबकि प्रदेश में अब तक 65 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक ली है, लेकिन बूस्टर डोज नहीं लगवाई। विशेषज्ञों की मानें तो बूस्टर डोज लगवाने से संक्रमण का प्रभाव कम घातक साबित होगा। इधर कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आहट को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। हरियाणा से उत्तराखंड को कोवॉक्सिन की 30 हजार वैक्सीन उपलब्ध हुई है। इसके अलावा 40 हजार डोज और मिलने वाली है। केंद्र सरकार से जल्द 91 हजार कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध होगी। वैक्सीन मिलने के बाद बूस्टर डोज लगाने के अभियान में तेजी आएगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश की अनुमानित आबादी 1.21 करोड़ आंकी गई है। इसमें 12 वर्ष से अधिक आयु वालों की आबादी 89.35 लाख से अधिक है। जिन्हें कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया। प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष 91.15 लाख लोगों को पहली और 87.23 लाख से अधिक को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। राज्य में पहली डोज शत प्रतिशत लाभार्थियों को लगाई गई है।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखंड में कोरोना की बूस्टर डोज खत्म, 65 लाख से अधिक लोग है छूटे
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129