रूद्रप्रयाग भाजपा की बूथ सशक्तिकरण बैठक, बोले भाजपा जन भावना को समझने वाली पार्टी
1 min read12/03/2023 5:32 pm
दस्तक पहाड न्यूज। अगस्त्यमुनि
रूद्रप्रयाग जनपद की केदारनाथ और रूद्रप्रयाग विधानसभाओं में भाजपा द्वारा बूथ सशक्तिकरण बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, जिला सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने दोनों विधानसभाओं में बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत मंडल टोली व शक्ति केन्द्रो में संयोजक /प्रभारी एवं विस्तारकों की बैठक कर प्रशिक्षण देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। दोनों विधानसभाओं में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार ने की। जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल ने सभी मंडलों का वृत्त लेते हुए सभी अल्पकालिक विस्तारको को 25 मार्च से होने वाली अल्पकालिक योजना से रूबरू कर कहा कि सभी कार्यकर्ताओं कों अल्पकालीन विस्तारक के रूप में अपने अपने मंडल के अंतर्गत दूसरे शक्ति केंद्र पर जाकर पार्टी का विस्तार बूथ लेवल पर घर-घर तक करना है। जिससे आगामी चुनावों में पार्टी की विजय प्रचंड बहुमत से हो। जिला सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने बूथ स्तर तक पन्ना समिति के गठन पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सब को बूथ पर जाकर लोगों को बताना है कि भाजपा जन भावना को समझती है तथा उनके दुख सुख में साथ रहती है इसलिए सब लोगों को इस अभियान पर लग जाना चाहिए।
Advertisement

Advertisement

जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पवार अध्यक्षीय भाषण में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर 30 अप्रैल को होने वाली मन की बात के सौवा एपिसोड कार्यक्रम एवं कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर पार्टी की रीति नीति को बताना का आवाहन किया।राष्ट्रपति अभिभाषण के जिला संयोजक देव प्रकाश सेमवाल ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा की
Read Also This:
Advertisement

रुद्रप्रयाग विधानसभा के संयोजक विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनपयोगी योजनाओं पर बोलते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनपयोगी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को कहा जिससे आम जनता को इसका लाभ मिल सके।
इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अमर देई शाह ,रुद्रप्रयाग जिला संयोजक विनोद देवसाली, सह संयोजक विक्रम कंडारी,डाटा एंट्री जिला संयोजक गंभीर बिष्ट, बूथ सशक्तिकरण अभियान की टोली सदस्य दरमियान जखवाल, सुमन जमलोकी, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली ,जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बत् र्वाल जिला कार्यालय मंत्री सुनील नौटियाल, भाजयुमो के गढ़वाल सह संयोजक विकास डिमरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता भंडारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा एवं सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट एवं विनोद देवशाली ने किया
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रूद्रप्रयाग भाजपा की बूथ सशक्तिकरण बैठक, बोले भाजपा जन भावना को समझने वाली पार्टी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129