अगस्त्यमुनि में पुलिस ने की व्यापार संघ एवं टैक्सी यूनियन के साथ बैठक
1 min read28/03/2023 4:24 pm
हरीश गुसाई। अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात में आने वाली दिक्कतों को लेकर व्यापार संघ एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस हेतु सुझाव मांगे। थाना अगस्त्यमुनि में सीओ रूद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हई बैठक में उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा हमारी आर्थिकी की रीढ़ है। परन्तु इसका लाभ तभी मिल पायेगा जब यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल पायेगा। कहा कि यातायात को व्यवस्थित करना जितना पुलिस का कार्य है उतना ही आम जनमानस का भी कर्तव्य है। एक जागरूक व्यक्ति न केवल कानून व्यवस्था का रक्षक होता है बल्कि वह दुर्घटना को न्यून करने में भी सहायक होता है। कहा कि इस वर्ष यात्रा काल में पुलिस द्वारा खेल मैदान अगस्त्यमुनि में एक अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें बाजार में अनावश्यक रूप से खड़े दो तथा चार पहिया वाहनों के साथ ही अन्य वाहन जो बाजार में खरीदारी या अन्य कार्य से आये हैं, उनको रूकाया जायेगा। जिससे बाजार में वाहनों की भीड़ कम होगी और यातायात सुगम होगा। उन्होंने व्यापारियों को भी अपना सामान अनावश्यक रूप से सड़क एवं नाली पर न लगाने को कहा। वहीं टैक्सी यूनियन से कहा गया कि वे यात्राकाल में अपने निर्धारित प्वाइंटों को खेल मैदान से चलायें। उन्होंने कहा कि पहली बार अगस्त्यमुनि क्षेत्र के लिए एक अलग से ट्रैफिक इन्सपेक्टर की नियुक्ति की गई है। जो निरन्तर टैफिक व्यवस्था पर नजर रखेगा। उन्होंने ट्रैफिक इन्सपेक्टर को यात्रा शुरू होने से पूर्व तिलवाड़ा, सिल्ली, अगस्त्यमुनि, बनियाड़ी सौड़ी आदि स्थानों पर दुर्घटना की दृष्टि से डेंजर जोन की पहचान कर उसका समाधान निकालना सुनिश्चित करें। साथ ही बाजार में अप्रयोजन वाहनों की पहचान कर उनके स्वामियों को तत्काल वाहन हटाने का नोटिस देकर चालान की प्रक्रिया प्रारम्भ करें। व्यापार संघ द्वारा सुझाव दिया गया कि व्यापारियों के माल वाहक वाहनों का सामान उतारने तथा चढ़ाने हेतु समय का निर्धारण करने के साथ ही कई बार जाम एवं सड़क वाधित होने पर समय पर वाहन नहीं आ पाता है ऐसे में व्यापारियों को राहत दी जाय। वहीं नपं से शहर में हो रहे अतिक्रमण पर भी कार्यवाही करने के साथ ही शहर से आवारा पशुओं को दूर करने हेतु योजना बनाने को कहा। व्यापारियों ने शहर में आवारा सांड के हिंसक व्यवहार के कारण उसे शहर से दूर करने की मांग भी की गईं साथ ही नगर क्षेत्र में सड़कों के गड्डों को भरने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात भी रखी गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष एसएन पोखरियाल, एसआई भट्ट, नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महामंत्री त्रिभुवन नेगी, कोषाध्यक्ष मनोज चौहान, मोहन रौतेला, टैक्सी यूनियन से विनोद आर्य, प्रमोद, पंकज, परमवीर रावत, व्यापार संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शत्रुघ्न नेगी, रमेश बेंजवाल, चन्द्रशेखर गोस्वामी आदि रहे।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अगस्त्यमुनि में पुलिस ने की व्यापार संघ एवं टैक्सी यूनियन के साथ बैठक
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129