विनोद नौटियाल  / ऊखीमठ दस्तक पहाड न्यूज- युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग ने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मदमहेश्वर घाटी के मनसूना में  सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का विधिवत शुभारंभ कर दिया है। प्रशिक्षण में एक माह तक मनसूना क्षेत्र की 20 ग्रामीण महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जायेगा!

Featured Image

न्याय पंचायत मनसूना के मिलन केन्द्र में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। इससे ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने का भरपूर फ़ायदा मिलेगा! कहा कि वर्तमान समय में समाज में महिलाओं की भूमिका अग्रणी हो गयी है इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यनिष्ठ होने की आवश्यकता है! मदमहेश्वर घाटी विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष मदन भटट् ने कहा कि महिलाओं के सर्वागीण विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा विभागीय स्तर से कई जन कल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही है जिससे महिलायें आत्मनिर्भर बन सकें! ग्राम विकास अधिकारी महेश बुरियाल ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्षमता विकास, आजीविका मिशन के तहत भी अनेक योजनायें संचालित की जा रही है! क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल ने कहा कि एक माह तक चलने वाले सिलाई प्रशिक्षण में 20 महिलायें प्रशिक्षण ले रही हैं तथा प्रशिक्षण प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक दिया जायेगा! इससे पूर्व ब्लाक प्रमुख श्वेता पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया जिसके बाद महिलाओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया! इस मौके पर ब्लॉक कमान्डर राकेश पंवार, प्रेम लाल भारती, जीतपाल सिंह बिष्ट, प्रकाश पंवार, पंकज सिंह रावत, मास्टर ट्रेटर प्रमिला देवी, अनीता पंवार, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, रंजना देवी, विनीता देवी, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, दर्शनी देवी, अर्चना देवी, ममता देवी, कुमारी नेहा, अनीता, प्ररेणा , अनामिका सहित कई ग्रामीण मौजूद थे !