हरीश गुसाई  / अगस्त्यमुनि दस्तक पहाड न्यूज । नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी देवेन्द्र सिंह रावत के आकस्मिक निधन से नगर क्षेत्र में शोक छाया रहा। वे मन्दाकिनी घाटी के सबसे बड़े हार्डवेयर के व्यापारी थे। जिसे उनके पिता स्व0 रायसिंह रावत ने स्थापित किया था। रायसिंह रावत अपने समय के जाने माने ठेकेदार भी रहे तथा बद्री केदार विधान सभा के पूर्व सदस्य स्व0 नरेन्द्र सिंह भण्डारी के नजदीकियों में शुमार थे। देवेन्द्र रावत की आकस्मिक मृत्यु से उनके शोक में नगर के सभी व्यापाििरयों

Featured Image

ने अपने प्रतिष्ठान बन्द रखे। दोपहर बाद उनके पैत्रिक घाट पर उनका अन्तिम संस्कार किया गया। उनके दोनों पुत्रों दिनेश एवं अरविन्द ने उन्हें मुखागिन दी। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अन्तिम विदाई दी। हर दिन की तरह आज भी देवेन्द्र रावत सुबह लगभग 6 बजे घूमने निकले। परन्तु आज वे घर नहीं लौटे, लौटा उनका पार्थिव शरीर। खेल मैदान अगस्त्यमुनि में घूमते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे वहीं गिर गये। वहां घूमते लोगों ने उन्हें गिरा देखा तो वे उन्हें सीएचसी अगस्त्यमुनि लायें। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत पाया। चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए रूद्रप्रयाग ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद उनका अन्तिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र पुत्र वधुऐं तथा दो पोते छोड़ गये। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, पूर्व राज्य मंत्री अशोक खत्री, बीना बिष्ट, शकुन्तला जगवाण, कांग्रेस नेत्री रजनी रावत, दीपा देवी, सुलोचना देवी, जिपंस कुलदीप कण्डारी, पूर्व सदस्य डॉ. योगम्बर नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महामंत्री त्रिभुवन नेगी, कोषाध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री मोहन रौतेला, सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, भाजपा नेता विक्रम नेगी, हर्षवर्धन बेंजवाल, अनूप सेमवाल, हरिहर रावत नमं अध्यक्ष बीना राणा, अनिल कोठियाल, भानुप्रताप रावत, बलदीप कण्डारी, धीरसिंह नेगी, अनिलजिरवाण, चन्द्र सिंह नेगी, सभासद उमा भट्ट, दिनेश बेंजवाल, राजेश नेगी, भूपेन्द्र राणा आदि रहे।