कलश संस्था द्वारा 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को दिया गया पं. वासवानन्द मैखुरी स्मृति सम्मान
1 min read
23/07/20232:42 pm
दीपक बेंजवाल/ रुद्रप्रयाग
दस्तक पहाड न्यूज – कलश लोक संस्कृति चैरिटेबिल ट्रस्ट रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में जिम कार्बेट व श्रीदेव सुमन स्मृति एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के 11 गरीब मेधावी छात्रों को पं. वासवानन्द मैखुरी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। रूद्राक्ष वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी समेत अन्य अतिथियों ने महान क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन एवं पर्यावरण प्रेमी व आदमखोर बाघों के शिकारी जिम कार्बेट के चित्र पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व गुलाबराय स्थित जिम कार्बेट मेमोरियल भवन में जिम कार्बेट की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। इस अवसर पर रूद्रा मांगल समिति द्वारा मांगल गीत, राइंका रुद्रप्रयाग की छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में इण्टर मीडिएट में कशिश बुटोला, अंकिता करासी ,अंजलि बिष्ट, मोनिका वशिष्ठ, शिवानी, मोनिका, साक्षी, तनीषा और हाईस्कूल में केशव डोभाल, रिया को पं. वासवानन्द मैखुरी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष मंजू राजपूत उप जिला अधिकारी, विशिष्ट अतिथि गण विनोद सिमल्टी मुख्य शिक्षा अधिकारी, डॉ आशुतोष त्रिपाठी जी प्राचार्य रा महा विद्यालय रुद्रप्रयाग, श्री राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल प्रधानाचार्य रा इ काॅ मयकोटी,डॉ मनीष मैखुरी मैखुरी मेडिकोज रुद्रप्रयाग, श्री मयंक रतूड़ी प्रभारी अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन रुद्रप्रयाग, श्री भगवान सिंह नेगी अनुभाग अधिकारी सचिवालय देहरादून श्री राहुल डबराल युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र,श्री संतोष बड़वाल रेंजर वन विभाग,राय सिंह बिष्ट अध्यक्ष व्यापार संगठन। जसपाल भारती , जगदम्बा प्रसाद चमोला,करन सिंह ,अनूप शुक्ला,शशि प्रसाद पुरोहित, अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन रुद्रप्रयाग परिवार, विनोद नौटियाल,सौरभ नैथानी,जोत सिंह बिष्ट, चन्द्र मोहन सेमवाल,गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं के गुरुजन, अध्यापक गण, संभ्रात जनता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक चन्द्र शेखर पुरोहित और संचालन ओम प्रकाश सेमवाल, अशोक चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में
अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन रुद्रप्रयाग द्वारा सहयोग दिया गया।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
कलश संस्था द्वारा 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को दिया गया पं. वासवानन्द मैखुरी स्मृति सम्मान
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दीपक बेंजवाल/ रुद्रप्रयाग
दस्तक पहाड न्यूज - कलश लोक संस्कृति चैरिटेबिल ट्रस्ट रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में जिम कार्बेट व श्रीदेव सुमन स्मृति एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया
गया। इस दौरान जनपद के 11 गरीब मेधावी छात्रों को पं. वासवानन्द मैखुरी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम
प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। रूद्राक्ष वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी समेत अन्य अतिथियों ने महान
क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन एवं पर्यावरण प्रेमी व आदमखोर बाघों के शिकारी जिम कार्बेट के चित्र पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व गुलाबराय स्थित जिम कार्बेट
मेमोरियल भवन में जिम कार्बेट की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। इस अवसर पर रूद्रा मांगल समिति द्वारा मांगल गीत, राइंका रुद्रप्रयाग की छात्राओं ने
वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में इण्टर मीडिएट में कशिश बुटोला, अंकिता करासी ,अंजलि बिष्ट, मोनिका वशिष्ठ, शिवानी, मोनिका, साक्षी, तनीषा और हाईस्कूल में केशव डोभाल, रिया को पं.
वासवानन्द मैखुरी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष मंजू राजपूत उप जिला अधिकारी, विशिष्ट अतिथि गण विनोद सिमल्टी मुख्य शिक्षा अधिकारी, डॉ आशुतोष त्रिपाठी जी प्राचार्य रा महा
विद्यालय रुद्रप्रयाग, श्री राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल प्रधानाचार्य रा इ काॅ मयकोटी,डॉ मनीष मैखुरी मैखुरी मेडिकोज रुद्रप्रयाग, श्री मयंक रतूड़ी प्रभारी
अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन रुद्रप्रयाग, श्री भगवान सिंह नेगी अनुभाग अधिकारी सचिवालय देहरादून श्री राहुल डबराल युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र,श्री
संतोष बड़वाल रेंजर वन विभाग,राय सिंह बिष्ट अध्यक्ष व्यापार संगठन। जसपाल भारती , जगदम्बा प्रसाद चमोला,करन सिंह ,अनूप शुक्ला,शशि प्रसाद पुरोहित, अजीम
प्रेमजी फाउण्डेशन रुद्रप्रयाग परिवार, विनोद नौटियाल,सौरभ नैथानी,जोत सिंह बिष्ट, चन्द्र मोहन सेमवाल,गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं के गुरुजन, अध्यापक गण,
संभ्रात जनता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक चन्द्र शेखर पुरोहित और संचालन ओम प्रकाश सेमवाल, अशोक चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में
अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन रुद्रप्रयाग द्वारा सहयोग दिया गया।