अस्पताल में दर्द से करहाती बीमार महिलाओं के लिए वरदान बना पुलिस जवान का रक्तदान, निभाया मानवता धर्म
1 min read03/08/2023 3:07 pm
दस्तक पहाड न्यूज / चमोली
उत्तराखंड पुलिस कानून व्यवस्था के साथ मानवीय पहलुओं के लिए भी लगातार चर्चा में बनी हुई। जनसंवाद के लिए जहाँ पुलिस गढ़वाली और कुमाऊँनी भाषा में संदेश और साहित्य लिख रही है वही चमोली जिले में पुलिस ने रक्तदान कर मानवता का धर्म निभाया है।
Advertisement

Advertisement

दरअसल बृहस्पतिवार सुबह जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में आशा देवी उम्र 50 वर्ष ग्राम- सलूड डुंग्रा जोशीमठ चमोली की तबीयत खराब होने के कारण उनके शरीर में खून की बहुत कमी हो गई थी जिस वजह से उन्हें o+ ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी। उक्त सूचना पर होमगार्ड्स के जवान पीएस अनिल कुमार जिनका ब्लड ग्रुप o+ था उनके द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान करने की इच्छा जताई और जिला चिकित्सालय गोपेश्वर जाकर रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाया गया।
Read Also This:
वही जिला चिकित्सालय में ही एक और महिला सतेश्वरी देवी उम्र 52 वर्ष निवासी रौली ग्वाड थाना चमोली जो काफी बीमार थी जिन्हे B+ रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। उक्त सूचना पर उक्त सूचना पर ड्यूटी इंचार्ज हो0गा0 थाना गोपेश्वर पुष्कर सिंह द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय में पहुँच कर रक्तदान कर महिला की जान बचाई।
परिवारजनों द्वारा इस अतुलनीय सहयोग के लिए जवानों की भूरी – भूरी प्रशंसा की है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अस्पताल में दर्द से करहाती बीमार महिलाओं के लिए वरदान बना पुलिस जवान का रक्तदान, निभाया मानवता धर्म
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129