दीपक बेंजवाल  / दस्तक पहाड़ न्यूज  रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग जिला सौभाग्यशाली है क्योंकि पिछले कुछ समय से जनपद में तैनात हर जिलाधिकारी अपने कुशल कार्य क्षमता, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सामाजिक पहलों के लिए लोकप्रियता का ऊँचा स्तर छू रहे है। बहुत कम समय में ऐसी ही लोकप्रियता हासिल करने वाले रूद्रप्रयाग के 27 वें जिलाधिकारी IAS डॉक्टर सौरभ गहरवार अपनी अनोखी पहल और सेवाभाव को लेकर चर्चा में हैं। रविवार को मिलने वाली छुट्टी पर वह जिले के अलग-अलग अस्पताल में जाकर खुद

Featured Image

मरीजों का इलाज करते हैं। वही हर सोमवार को अपने कार्यालय में जनता मिलन-जनता संवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनसमस्याओं की सुनवाई के साथ मौके पर निस्तारण कर रहे है। [caption id="attachment_32611" align="aligncenter" width="567"] जनता मिलन में समस्याऐ सुनते हुए डीएम डॉक्टर सौरभ[/caption] इस रविवार को जिलाधिकारी डॉक्टर सौरभ गहरवार रूद्रप्रयाग जिला अस्पताल पहुंचे और दूर-दराज से आए 32 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किया। बीते रविवार को डॉ. सौरभ ने अगस्त्यमुनि के सीएचसी अस्पताल का औचक जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान डॉक्टरों का भार हल्का करने के लिए उन्होंने यहाँ 59 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया। डीएम के आने की खबर पर महिलाएं दूर दराज के गाँवों से अस्पताल पहुँची। रविवार की छुट्टी के चलते रूद्रप्रयाग डीएम डॉ. सौरभ गहरवार जिला चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में सरकार की ओर से चलाई जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। साथ ही 32 अल्ट्रासाउंड कर सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान दिया। इन 32 अल्ट्रासाउंड में सभी गर्भवती महिलाएं थी। डॉक्टर की भूमिका में आए जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखा और मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। वही दूरदराज के गाँवों से आज अस्पताल पहुँची महिलाएं डीएम के इस रूप से बेहद खुश है, उनका कहना है एक सच्चा जनसेवक हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य करता है। आज छुट्टी के दिन वो हमारे लिए यहाँ आए है ये हमारे लिए बेहद सुकूनभरा अवसर था। उन्होंने हमारे स्वास्थ्य के साथ अन्य समस्याओं के बारे में पूछा। बता दें रूद्रप्रयाग में तैनात 27 वें जिलाधिकारी डाक्टर सौरभ गहरवार इससे पूर्व टिहरी में इस जनसेवा के लिए खासे लोकप्रिय हुए थे। रूद्रप्रयाग स्थानांतरण होने पर यहाँ भी उन्होंने अपनी इस जनसेवा वाली मुहिम को जारी रखा। इसके साथ ही प्रत्येक सोमवार को वो जनता मिलन और जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित कर रहे है, जिसमें जिले का कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर आ सकता है। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा। इस प्रकार बहुत कम समय में ही जनता में उनकी इन सामाजिक पहलों की लोकप्रियता बढ़ी है।