देवरियाताल महोत्सव में पहुँची भगवान कृष्ण की झाकियाँ, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के लोकगीतों ने बाँधा समाँ
1 min read
07/09/20239:56 pm
भानु भट्ट / देवरियाताल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देवरिया ताल विकास महोत्सव समिति द्वारा आयोजित देवरिया ताल मेले में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां के साथ पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, सीमा पगरियाल के धार्मिक भजनों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। मेले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा हाईस्कूल इंटर बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले नौनिहालों को देवरिया शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बद्री केदार समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा देवरिया ताल आज सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। इसलिए प्रति वर्ष लाखों सैलानी यहां की प्राकृतिक छटा से रूबरू होने आते हैं। क्षेत्रवासियों द्वारा देवरियाताल में महोत्सव का आयोजन होने से पर्यटन को और अधिक विस्तार मिलेगा।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने देवरिया ताल मेला को पौराणिक धरोहर बताते हुए कहा कि इस मेले को भव्य रूप देने के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ विजय राणा ने कहा कि मेलों के आयोजन से ग्रामीणों में प्यार, प्रेम व सौहार्द बना रहता है। मेला संरक्षक / सोशल पांलीगान ग्रुप एम डी डीएस पंवार ने कहा कि भविष्य में देवरिया ताल के चहुमुखी विकास के लिए सामूहिक पहल की जायेगी।
जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक मेलों के आयोजन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है! मेला अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। रेज अधिकारी पंकज ध्यानी ने कहा कि देवरिया ताल के प्राकृतिक सौन्दर्य को यथावत रखने के लिए विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है।मेले में पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने बाली संध्या जाग सहित अनेक धार्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया।
मेले में उप समिति सारी, ऊखीमठ व मनसूना की झाकियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही जबकि उप समिति सारी, ऊखीमठ व मनसूना के तत्वावधान में प्रस्तुत लोक गीत व लोक नृत्य में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को आयोजक मण्डल द्वारा सम्मानित किया गया।
देवरिया ताल मेले में मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भटट्, पूर्व सहायक सूचना अधिकारी गजपाल भटट् सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा हाई स्कूल व इन्टर बोर्ड परीक्षाओं में ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एक दर्जन अधिक समाजसेवियों व नौनिहालों को देवरिया शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया।
मेले में राम सिंह रावत, राधे लाल आर्य ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस मौके पर पांलीगान ग्रुप निदेशक बिक्रम सिंह पंवार, सोशल पांलीगान ग्रुप निदेशक सुरेन्द्र सिंह पंवार, बलूनी क्लेक्टर ग्रुप एम डी विपिन बलूनी, चौहान होटल ग्रुप एम डी भरत सिंह चौहान, जवाहर नवोदय विद्यालय देहरादून प्राचार्य सुशील राणा, राज मलिक, अमित कुर्माचली, शिव सिंह रावत, मेला सचिव योगेन्द्र नेगी , उपाध्यक्ष प्रेमलता पन्त, प्रमिला देवी, प्रधान मनोरमा देवी, सन्दीप पुष्वाण, पिंकी देवी, राजेश्वरी देवी, सरोज भटट्, फगण सिंह पंवार, राकेश जिरवाण, पूर्व प्रधान सरिता नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नेगी,प्रकाश रावत, विनोद रावत, गजेन्द्र रौतेला, भानु भटट्, ललिता रौतेला प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी, राजकुमार नौटियाल, रघुवीर पंवार, सुनील राणा सहित मेला समिति व तीनों उप समितियों के पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि , सैकड़ों ग्रामीण विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
देवरियाताल महोत्सव में पहुँची भगवान कृष्ण की झाकियाँ, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के लोकगीतों ने बाँधा समाँ
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
भानु भट्ट / देवरियाताल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देवरिया ताल विकास महोत्सव समिति द्वारा आयोजित देवरिया ताल मेले में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां के साथ पद्मश्री
जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, सीमा पगरियाल के धार्मिक भजनों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। मेले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने
वाले तथा हाईस्कूल इंटर बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले नौनिहालों को देवरिया शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बद्री केदार समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा देवरिया ताल आज सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। इसलिए
प्रति वर्ष लाखों सैलानी यहां की प्राकृतिक छटा से रूबरू होने आते हैं। क्षेत्रवासियों द्वारा देवरियाताल में महोत्सव का आयोजन होने से पर्यटन को और अधिक
विस्तार मिलेगा।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने देवरिया ताल मेला को पौराणिक धरोहर बताते हुए कहा कि इस मेले को भव्य रूप देने के लिए सामूहिक पहल होनी
चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ विजय राणा ने कहा कि मेलों के आयोजन से ग्रामीणों में प्यार, प्रेम व सौहार्द बना रहता है। मेला संरक्षक / सोशल पांलीगान
ग्रुप एम डी डीएस पंवार ने कहा कि भविष्य में देवरिया ताल के चहुमुखी विकास के लिए सामूहिक पहल की जायेगी।
जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक मेलों के आयोजन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है! मेला अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने सभी
अतिथियों का आभार व्यक्त किया। रेज अधिकारी पंकज ध्यानी ने कहा कि देवरिया ताल के प्राकृतिक सौन्दर्य को यथावत रखने के लिए विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही
है।मेले में पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने बाली संध्या जाग सहित अनेक धार्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर
आनन्द उठाया।
मेले में उप समिति सारी, ऊखीमठ व मनसूना की झाकियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही जबकि उप समिति सारी, ऊखीमठ व मनसूना के तत्वावधान में प्रस्तुत लोक गीत व लोक
नृत्य में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को आयोजक मण्डल द्वारा सम्मानित किया गया।
देवरिया ताल मेले में मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भटट्, पूर्व सहायक सूचना अधिकारी गजपाल भटट् सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य
करने वाले तथा हाई स्कूल व इन्टर बोर्ड परीक्षाओं में ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एक दर्जन अधिक समाजसेवियों व नौनिहालों को
देवरिया शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया।
मेले में राम सिंह रावत, राधे लाल आर्य ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस मौके पर पांलीगान ग्रुप निदेशक बिक्रम सिंह पंवार, सोशल पांलीगान ग्रुप निदेशक
सुरेन्द्र सिंह पंवार, बलूनी क्लेक्टर ग्रुप एम डी विपिन बलूनी, चौहान होटल ग्रुप एम डी भरत सिंह चौहान, जवाहर नवोदय विद्यालय देहरादून प्राचार्य सुशील राणा,
राज मलिक, अमित कुर्माचली, शिव सिंह रावत, मेला सचिव योगेन्द्र नेगी , उपाध्यक्ष प्रेमलता पन्त, प्रमिला देवी, प्रधान मनोरमा देवी, सन्दीप पुष्वाण, पिंकी देवी,
राजेश्वरी देवी, सरोज भटट्, फगण सिंह पंवार, राकेश जिरवाण, पूर्व प्रधान सरिता नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नेगी,प्रकाश रावत, विनोद रावत, गजेन्द्र रौतेला,
भानु भटट्, ललिता रौतेला प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी, राजकुमार नौटियाल, रघुवीर पंवार, सुनील राणा सहित मेला समिति व तीनों उप समितियों के
पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि , सैकड़ों ग्रामीण विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।