विनोद नौटियाल / ऊखीमठ- तुंगनाथ घाटी के दुर्गानगर (रौड्डू) गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन व्यास द्वारा गढ़वाली भाषा में किया जा रहा है। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी कथास्थल पहुंचे।

Featured Image

श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए व्यासपीठ पर विराजमान व्यास डॉ रमेश चंद्र मैठाणी ने कहा कि भगवान ने जब कृष्ण रूप में जन्म लिया था तब पृथ्वी पर न जाने कितने जन्मों से जीव भगवान की प्रतीक्षा कर रहे थे। श्रीमद्भागवत कथा में जब भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है और उस जन्मोत्सव में जो भी व्यक्ति भाग लेता है वह निश्चित रूप से पुण्य का भागी बनता है।कथा के भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान कथास्थल पर मौजूद भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ पुष्प वर्षा की। कथा के बाद सभी भक्तों को मक्खन एवं मिष्ठान प्रसाद रूप में वितरित किया गया। कथा के आयोजनकर्ता पूर्व चीफ फार्मेसिस्ट विशम्वर दत्त भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, देवी प्रसाद भट्ट, मोहन प्रसाद भट्ट द्वारा सभी भक्तों का स्वागत किया जा रहा है। महापुराण के मण्डपाचार्य दिनेश प्रसाद मैठाणी के दिशा निर्देशन आचार्य सुरेन्द्र प्रसाद मैठाणी, अखिलेश चन्द्र मैठाणी, गुंजन प्रसाद भट्ट, रमेश चंद्र डिमरी,गुणानन्द भट्ट द्वारा प्रतिदिन सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन कर नित्य पूजायें संम्पन करवाई जा रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष चमोली रमेश मैखुरी, रूद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष केदारनाथ देव प्रकाश सेमवाल, जिला महामंत्री विक्रम कण्डारी, जिला महामंत्री चमोली कुलदीप वर्मा,अजय सेमवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ विजय राणा,व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, मंडल अध्यक्ष ऊखीमठ अनसूया प्रसाद भट्ट, महामंत्री नन्दन सिंह रावत,दलबीर सिंह, आशीष नौटियाल दर्शनी पंवार,मीना पुण्डीर, हेमलता नौटियाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य ऊषा भट्ट, उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुशाल सिंह नेगी, विनोद रावत, आचार्य घनानंद मैठाणी, पूर्व खण्ड विकास अधिकारी सुरेन्द्र दत नौटियाल, दिनेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अनुसूया प्रसाद मलासी, आशा प्रसाद सेमवाल,लक्ष्मण सिंह नेगी आदि मौजूद थे।