खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ नहीं पहुँच पाए केदारनाथ
1 min read
07/10/20234:22 pm
दस्तक पहाड न्यूज / केदारनाथ
खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ केदारनाथ नहीं पहुँच पाए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ को श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए शनिवार को पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें ऐन मौके पर अपने कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ा। बदरीनाथ धाम में मौसम साफ होने के चलते मुख्यमंत्री बद्रीनाथ पहुंच गए हैं। हालांकि अब संभावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुँचेंगे।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय श्री केदारनाथ धाम भ्रमण प्रस्तावित था। दोपहर दो बजे तक सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन ढाई बजे के बाद केदार घाटी में मौसम खराब होने एवं घना कोहरा छाने के कारण हैली सेवाएं बाधित हो गई। जिसके बाद प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों के सुझाव के बाद उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम जाना तय किया।
खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ नहीं पहुँच पाए केदारनाथ
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज / केदारनाथ
खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ केदारनाथ नहीं पहुँच पाए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी
आदित्यनाथ को श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए शनिवार को पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें ऐन मौके पर अपने कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ा।
बदरीनाथ धाम में मौसम साफ होने के चलते मुख्यमंत्री बद्रीनाथ पहुंच गए हैं। हालांकि अब संभावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार को
बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुँचेंगे।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय श्री केदारनाथ धाम भ्रमण प्रस्तावित था। दोपहर दो बजे तक सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी।
लेकिन ढाई बजे के बाद केदार घाटी में मौसम खराब होने एवं घना कोहरा छाने के कारण हैली सेवाएं बाधित हो गई। जिसके बाद प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों के सुझाव
के बाद उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम जाना तय किया।