उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट, घने कोहरे के बाद इस दिन से होगी झमाझम
1 min read
04/01/20244:01 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज / देहरादून
उत्तराखंड मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग के मुताबिक, आज 4 जनवरी से अगले तीन दिन तक प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है जबकि इसके बाद 8 और 9 जनवरी को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। बर्फबारी के बाद प्रदेश में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर परेशान कर सकती है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि 9 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल सकते हैं। मौसम विभाग ने 9 जनवरी को प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जैसी स्थिति के बाद उत्तराखंड तक भी इसका असर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।
मौसम विभाग का दावा है कि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में 9 और 10 जनवरी को हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भी संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं होने से इसका असर फसलों पर भी पड़ रहा है। किसानों को बारिश का इंतजार है तो वहीं सेब के बागवानों को भी बर्फबारी की प्रतीक्षा है। दिसंबर का महीना सूखा ही बीतने के बाद जनवरी में भी अब तक बारिश नहीं हुई है जिससे फसलों पर असर पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य बना रहेगा। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में 5 दिनों तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में भी सुबह और शाम के समय कोहरा जा सकता है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून में गुरुवार को भी मौसम इसी प्रकार का बने रहने का अनुमान है।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट, घने कोहरे के बाद इस दिन से होगी झमाझम
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड़ न्यूज / देहरादून
उत्तराखंड मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग के मुताबिक, आज 4 जनवरी से अगले तीन दिन तक प्रदेश में मौसम के शुष्क
रहने की संभावना जताई गई है जबकि इसके बाद 8 और 9 जनवरी को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। बर्फबारी के बाद प्रदेश में एक बार
फिर से ठंड बढ़ सकती है वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर परेशान कर सकती है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि 9 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल
सकते हैं। मौसम विभाग ने 9 जनवरी को प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में बारिश होगी। उत्तर प्रदेश
के कई हिस्सों में बारिश जैसी स्थिति के बाद उत्तराखंड तक भी इसका असर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।
मौसम विभाग का दावा है कि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में 9 और 10 जनवरी को हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भी संभावना है।
इस बीच मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं होने से इसका असर फसलों पर भी पड़ रहा है। किसानों को बारिश
का इंतजार है तो वहीं सेब के बागवानों को भी बर्फबारी की प्रतीक्षा है। दिसंबर का महीना सूखा ही बीतने के बाद जनवरी में भी अब तक बारिश नहीं हुई है जिससे फसलों
पर असर पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य बना रहेगा। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में 5 दिनों तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी
किया गया है। देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में भी सुबह और शाम के समय कोहरा जा सकता है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 5.6
डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून में गुरुवार को भी मौसम इसी प्रकार का बने रहने का अनुमान है।