हरीश गुंसाई  / अगस्त्यमुनि। दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो। राइका पठालीधार में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा कु0 प्रिया का चयन विद्यालयी राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखण्ड राज्य की अण्डर 19 बालिका टीम में चयन होने पर जनपद में खुशी का माहौल है। उत्तराखण्ड की 12 सदस्यीय टीम 24 से 27 जनवरी तक कर्नाटक के नागमंगला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस हेतु टीम देहरादून से 19 जनवरी को प्रस्थान करेगी। रायड़ी गांव निवासी राजेन्द्र सिंह नेगी एवं प्रेमलता की

Featured Image

दूसरी संतान कु0 प्रिया स्कूल में प्रारम्भ से ही खेल कूद में अब्बल रही। प्रिया के कोच शेर मोहम्मद ने बताया कि इइसे पहले प्रिया राज्य स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी है। कहा कि प्रिया का कबड्डी की राज्य की टीम में चयन होना विद्यालय और जनपद के लिए गौरव की बात है। इससे अन्य बालिकाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रिया के राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन होने पर कबड्डी एसोसियेशन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र रौथाण ने बधाई देते हुए कहा कि जनपद में कबड्डी खेल के लिए अच्छा माहौल है। कई बालक एवं बालिकायें इस खेल में प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं। वहीं प्रिया के राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन होने पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, रूद्रप्रयाग विधायक भरतसिंह चौधरी, पूर्व विधायक मनोज रावत, आशा नौटियाल, सामान्त अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, जिपंस रेखा बुटोला चौहान, प्रमुख प्रदीप थपलियाल, विजया देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, नपं के निवर्तमान अध्यक्ष अरूणा देवी बेंजवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक खत्री, प्रधान रायड़ी सुषमा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला भण्डारी सहित कई लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की है।