रूद्रप्रयाग में महिला ने लगाई अलकनंदा में छलांग, खोजबीन जारी
1 min read20/03/2024 7:37 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रूद्रप्रयाग। आज बुधवार को रुद्रप्रयाग के बेलणीपुल के निकट से एक अज्ञात महिला ने अलकनंदा और नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने महिला को काफी आगे तक बहते हुए देखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस आपदा प्रबंधन टीम मौके परपहुंची किंतु महिला का कोई पता नहीं चल सका है।रुद्रप्रयाग के कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि पुलिस कोई स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई की एक महिला द्वारा बेलणीपुल के नजदीक से अलकनंदा नदी में महिला ने कूद मारी जिसके बाद से वह लापता है। महिला की ढूँढ खोज की जा रही है। महिला के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रूद्रप्रयाग में महिला ने लगाई अलकनंदा में छलांग, खोजबीन जारी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129