बुरांस के पेड़ व फूलों में मौजूद हैं औषधीय गुण, कई बीमारियों में है कारगर, जानिए ये इतना फायदेमंद क्यों ?
1 min read
29/03/20247:20 am
दीपक बेंजवाल / दस्तक पहाड न्यूज।।
आयुर्वेद में कई सारी ऐसी पेड़-पौधों और जड़ी-बूटियों का जिक्र मिलता है, जिसके इस्तेमाल से हमारी सेहत को काफी फायदा होता है। सही तरीके से इनका इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। बुरांश इन्हीं में से एक है, जिसे सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों खासकर उत्तराखंड, हिमाचल में पाया जाने वाला बुरांश का पौधा कई मायनों में हमारे लिए फायदेमंद है। इसकी फूल, पंखुड़ियों और पत्तों को सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है।कई सारे पोषक तत्वों से भरे बुरांश के फूलों का पहाड़ों पर जूस बनाया जाता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। बुरांश के इन्हीं औषधीय गुणों की वजह से कई बीमारियों के इलाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं बुरांश के फूल के कुछ फायदे के बारे में-
बुरांश के फूल के फायदे – बुरांश का फूल प्राकृतिक रूप से कई स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्वों से भरा होता है। आमतौर पर लोग जूस या स्क्वैश के रूप में इसका सेवन करते हैं। इन फूलों के रस से सूजन, लीवर की बीमारियों, गठिया के दर्द, ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में काफी राहत मिलती हैं। इसके अलावा यह फूल कई प्रकार के कैंसर के विकास को रोकने में भी गुणकारी है। इतना ही नहीं बुरांश के फूल का जूस शरीर में इंसुलिन का सही संतुलन बनाता है और त्वचा, ह्रदय और लिवर से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए भी जाना जाता है।
SARS- CoV 2 के इलाज में कारगर – सदियों से कई आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाओं में बुरांश का इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन बीते कुछ समय से यह फूल तब सुर्खियों में आया, जब इसकी मजबूत एंटीवायरल गुण की वजह से इसकी इस्तेमाल SARS- CoV 2 के लिए वैक्सीन के निर्माण में किया गया था। एक अध्ययन में यह सामने आया कि इस हिमालयी फूल वाले पेड़ में एंटीवायरल गुण होते हैं, जिनका उपयोग SARS- CoV 2 से संक्रमित कोशिकाओं के इलाज में किया जा सकता है।
महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद – पारा चढ़ने पर बॉडी को हाइड्रेटेट रखने के लिए गर्मी के दिनों में सभी घरों में तरह-तरह के शर्बत और जूस का प्रयोग बढ़ जाता है। उनमें से एक है पहाड़ों पर पाए जाने वाले बुरांश के फूलों का शर्बत (Buransh sharbat recipe)। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह न सिर्फ बॉडी टेम्प्रेचर को मेंटेन रखता है, बल्कि एनर्जेटिक भी बनाता है।
गर्मी की जलन से राहत –गर्मी के कारण बहुत सारे लोगों को शरीर में जलन होती है। बुरांश के फूलों का शर्बत (rhododendron juice) बनाकर पीने से पूरे शरीर में होने वाली जलन शांत हो जाती है।
दूर होती है शरीर की कमजोरी –बुरांश में एंटी माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक कॉपर आदि जैसे न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। इससे शरीर की कमजोरी दूर होती है।
डायबिटीज में भी है फायदेमंद – एक रिसर्च के अनुसार,बुरांश में एंटी हिपेरग्लिसेमिक गुण पाया जाता है, जिससे ब्लड में शुगर की मात्रा नियंत्रित होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं।
महिलाओं को एनीमिया से बचाता है – खून की कमी यानी एनीमिया है, तो बुरांश के फूलों का शर्बत पिएं। फूलों में मौजूद आयरन खून की कमी को दूर कर सकता है। खासतौर से महिलाओं के लिए यह शरबत बहुत ही गुणकारी है।
एजिंग पेरेंट्स के लिए भी है फायदेमंद – फूलों में कैल्शियम भी भरपूर होता है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। जोड़ों में दर्द या गठिया रोग में यह राहत दिलाता है। किडनी और लीवर संबंधी समस्या में भी यह शरबत पीना फायदेमंद हो सकता है।
हार्ट डिजीज में उपयोगी – एंटीऑक्सीडेंट एलिमेंट हार्ट डिजीज में भी फायदा पहुंचाता है। इसके फूल से निकलने वाला सत्व भी दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है। पर अगर आप पहले से ही हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हैं, तो इसका सेवन करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य कर लें।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
बुरांस के पेड़ व फूलों में मौजूद हैं औषधीय गुण, कई बीमारियों में है कारगर, जानिए ये इतना फायदेमंद क्यों ?
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दीपक बेंजवाल / दस्तक पहाड न्यूज।।
आयुर्वेद में कई सारी ऐसी पेड़-पौधों और जड़ी-बूटियों का जिक्र मिलता है, जिसके इस्तेमाल से हमारी सेहत को काफी फायदा होता है। सही तरीके से इनका इस्तेमाल
करने से स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। बुरांश इन्हीं में से एक है, जिसे सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। पहाड़ी
क्षेत्रों खासकर उत्तराखंड, हिमाचल में पाया जाने वाला बुरांश का पौधा कई मायनों में हमारे लिए फायदेमंद है। इसकी फूल, पंखुड़ियों और पत्तों को सेहत के लिए
काफी लाभकारी माना जाता है।कई सारे पोषक तत्वों से भरे बुरांश के फूलों का पहाड़ों पर जूस बनाया जाता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर
होता है। बुरांश के इन्हीं औषधीय गुणों की वजह से कई बीमारियों के इलाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं बुरांश के फूल के कुछ
फायदे के बारे में-
बुरांश के फूल के फायदे - बुरांश का फूल प्राकृतिक रूप से कई स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्वों से भरा होता है। आमतौर पर लोग जूस या स्क्वैश के रूप में इसका सेवन
करते हैं। इन फूलों के रस से सूजन, लीवर की बीमारियों, गठिया के दर्द, ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में काफी राहत मिलती हैं। इसके अलावा यह फूल कई प्रकार के
कैंसर के विकास को रोकने में भी गुणकारी है। इतना ही नहीं बुरांश के फूल का जूस शरीर में इंसुलिन का सही संतुलन बनाता है और त्वचा, ह्रदय और लिवर से जुड़ी
समस्याओं को ठीक करने के लिए भी जाना जाता है।
SARS- CoV 2 के इलाज में कारगर - सदियों से कई आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाओं में बुरांश का इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन बीते कुछ समय से यह फूल तब सुर्खियों
में आया, जब इसकी मजबूत एंटीवायरल गुण की वजह से इसकी इस्तेमाल SARS- CoV 2 के लिए वैक्सीन के निर्माण में किया गया था। एक अध्ययन में यह सामने आया कि इस हिमालयी फूल
वाले पेड़ में एंटीवायरल गुण होते हैं, जिनका उपयोग SARS- CoV 2 से संक्रमित कोशिकाओं के इलाज में किया जा सकता है।
महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद - पारा चढ़ने पर बॉडी को हाइड्रेटेट रखने के लिए गर्मी के दिनों में सभी घरों में तरह-तरह के शर्बत और जूस का प्रयोग बढ़ जाता है।
उनमें से एक है पहाड़ों पर पाए जाने वाले बुरांश के फूलों का शर्बत (Buransh sharbat recipe)। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह न सिर्फ बॉडी टेम्प्रेचर को मेंटेन रखता है,
बल्कि एनर्जेटिक भी बनाता है।
गर्मी की जलन से राहत -गर्मी के कारण बहुत सारे लोगों को शरीर में जलन होती है। बुरांश के फूलों का शर्बत (rhododendron juice) बनाकर पीने से पूरे शरीर में होने वाली जलन
शांत हो जाती है।
दूर होती है शरीर की कमजोरी -बुरांश में एंटी माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक कॉपर आदि जैसे न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। इससे शरीर
की कमजोरी दूर होती है।
डायबिटीज में भी है फायदेमंद - एक रिसर्च के अनुसार,बुरांश में एंटी हिपेरग्लिसेमिक गुण पाया जाता है, जिससे ब्लड में शुगर की मात्रा नियंत्रित होती है।
इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं।
महिलाओं को एनीमिया से बचाता है - खून की कमी यानी एनीमिया है, तो बुरांश के फूलों का शर्बत पिएं। फूलों में मौजूद आयरन खून की कमी को दूर कर सकता है। खासतौर से
महिलाओं के लिए यह शरबत बहुत ही गुणकारी है।
एजिंग पेरेंट्स के लिए भी है फायदेमंद - फूलों में कैल्शियम भी भरपूर होता है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। जोड़ों में दर्द या गठिया रोग में यह राहत
दिलाता है। किडनी और लीवर संबंधी समस्या में भी यह शरबत पीना फायदेमंद हो सकता है।
हार्ट डिजीज में उपयोगी - एंटीऑक्सीडेंट एलिमेंट हार्ट डिजीज में भी फायदा पहुंचाता है। इसके फूल से निकलने वाला सत्व भी दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
पर अगर आप पहले से ही हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हैं, तो इसका सेवन करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य कर लें।