ऊखीमठ। तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत किमाणा निवासी व 11 गढ़वाल राइफल्स से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल और अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा में तैनात 39 वर्षीय संजय सिंह पुष्वाण के शहीद होने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को हृदयगति रुकने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी तथा सेना के अधिकारियों ने घटनाक्रम की सूचना दूरभाष से परिजनों को दी है। सूचना मिलने पर क्षेत्र में मातम छा गया है और परिजनों व गांव में कोहराम मचा हुआ है। उनके पार्थिव शरीर के शनिवार तक किमाणा गांव पहुंचने की बात कही जा रही है।

Featured Image

39 वर्षीय संजय सिंह पुष्वाण अपने पीछे पिता, पत्नी, एक पुत्री व एक पुत्र छोड़ गये हैं।प्रधान सन्दीप पुष्वाण ने बताया कि तीन माह पूर्व संजय सिंह पुष्वाण 11 गढ़वाल राइफल्स से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल हुए थे तथा अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा में तैनात हुए थे। बुधवार देर सांय सैन्य अधिकारियों ने परिजनों को दूरभाष से संजय सिंह पुष्वाण के हृदयगति रूकने से मृत्यु होने की सूचना दी गयी। बताया कि सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में संजय सिंह पुष्वाण 11 गढ़वाल राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात था और तीन माह पूर्व युगांडा गया था। उन्होंने बताया कि सैन्य अधिकारियों के संजय सिंह पुष्वाण की मृत्यु की सूचना परिजनों को देने के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि संजय सिंह पुष्वाण के पार्थिव शरीर को शीघ्र घर लाने के लिए सैन्य अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।