इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग हेतु ‘हमारी रसोई, हमारी जिम्मेदारी’ कार्यक्रम से आम जन मानस को किया गया जागरूक,पहाड़ी पकवानों की प्रतियोगिता आयोजित
1 min read01/12/2024 6:54 pm
हरीश गुसांई / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो। इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग हेतु आम जन मानस में जागरूकता लाने के लिए हमारी रसोई, हमारी जिम्मेदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुरक्षित रसोई कार्यक्रम में जनमानस की भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए पहाड़ी पकवानों की प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। राबाइका अगस्त्यमुनि में उपभोक्ताओं को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए हमारी रसोई हमारी जिम्मेदारी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रसोई में गैस उपयोग करते समय सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखेंगे तो दुर्घटना की सम्भावना न्यून हो जायेगी।
Read Also This:
विशिष्ट अतिथि निवर्तमान जिपंस गणेश तिवारी ने कहा कि उपभोक्ता की सुरक्षा सर्वोपरि की भावना से वितरक कम्पनियां कार्य करें तो दुर्घटना की सम्भावनायें समाप्त हो सकती हैं। आनन्द इण्डेन गैस सर्विस अगस्त्यमुनि के प्रबन्धक रोबिन चौधरी ने बताया कि पेट्रोलियम मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा सभी वितरक कम्पनियों को उपभोक्ता की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए समय समय पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देष दिए गये है। जिसके परिपेक्ष में आज रूद्रप्रयाग जनपद के सभी इण्डेन गैस वितरकों द्वारा हमारी रसोई, हमारी जिम्मेदारी कार्यक्रम के अन्तर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने रसोई में गैस उपयोग करते समय किए जाने वाले सुरक्षा उपायों पर विस्तार से बताया। कहा कि गैस सिलेण्डर लेते समय लीक डिटेक्टिव से चेक अवश्य कराना चाहिए। गैस लीक होने पर आपातकालीन न0 1906 पर कॉल करना चाहिए। मन्दाकिनी गैस सर्विस रूद्रप्रयाग के नीरज डंगवाल ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रसिंह नेगी ने किया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में इण्डेन गैस के वितरक मन्दाकिनी गैस सर्विस, आनन्द इण्डेन गैस सर्विस, नीलकण्ड इण्डेन ग्रामीण वितरक, हरियाली देवी इण्डेन ग्रामीण वितरक, सूर्यदर्शनी इण्डेन ग्रामीण वितरक ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर हमारी रसोई, हमारी जिम्मेदारी के तहत हुई पहाड़़ी पकवानों की प्रतियोगिता में हरियाली देवी ग्रामीण गैस वितरक की कु0 कशिश को प्रथम, आनन्द इण्डेन गैस की विनीता रोतेला को द्वितीय तथा मन्दाकिनी इण्डेन गैस की शशि दुमागा एवं सुषमा रौतेला को तृतीय पुरस्कार मिला। जबकि नीलकण्ठ ग्रामीण वितरक की सावित्री एवं सूर्यदर्शनी ग्रामीण वितरक की अमीषा को सान्त्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में रागनी नेगी, ललिता रौतेला एवं गुंजन शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई इस अवसर पर पुष्पा गोस्वामी, परविन्दर रावत,नरेन्द्र सिंह रौथाण, राजेन्द्र सिंह नेगी, अरविन्द नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा रसोई गैस के सुरक्षित उपयोग हेतु ‘हमारी रसोई, हमारी जिम्मेदारी’ कार्यक्रम से आम जन मानस को किया गया जागरूक,पहाड़ी पकवानों की प्रतियोगिता आयोजित
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129