युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड में 11 दिसंबर से अग्निवीर भर्ती, महिला-पुरुष दोनों को मौका.. ये हैं जिलेवार तिथियां
1 min read
09/12/20247:11 am
दस्तक पहाड न्यूज। । रुड़की: उत्तराखंड के अग्निवीर भर्ती का इंतजार कर रहे युवक और युवतियों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 11 दिसंबर से उत्तराखंड के रुड़की में अग्निवीर की जनरल ड्यूटी भर्ती आयोजित की जा रही है। इस अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन BEG सेंटर रुड़की में किया गया है, और यह अग्नि वीर भर्ती 11 से 21 दिसंबर तक चलेगी। मेजर मारकंडेय मेहता ने इस अग्निवीर भर्ती के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 25 के लिए आयोजित इस रैली में महिला और पुरुष दोनों के लिए भर्ती खोली गई है। रुड़की अग्नि वीर भर्ती रैली की शुरुआत 11 दिसंबर 2024 को होगी। इसमें तकनीकी ऑफिस असिस्टेंट और एसकेडी ट्रेड में भर्ती की जाएगी।
11 दिसंबर से शुरू होने वाली इस भर्ती में 11 दिसंबर को उत्तरकाशी जिले की जनरल ड्यूटी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। 12 दिसंबर को चमोली 13 दिसंबर को पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग, 14 दिसंबर को पौड़ी और टिहरी गढ़वाल, 15 दिसंबर को फिर पौड़ी गढ़वाल के अग्निवीर आवेदकों के लिए भर्ती आयोजित की गई है।
इसके बाद 19 दिसंबर से महिला अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए भर्ती आयोजित की गई है। महिलाओं के लिए होने वाली अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के आवेदकों के लिए भर्ती खोली जाएगी। यह भर्ती 20 दिसंबर और 21 दिसंबर को भी महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड में 11 दिसंबर से अग्निवीर भर्ती, महिला-पुरुष दोनों को मौका.. ये हैं जिलेवार तिथियां
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज। । रुड़की: उत्तराखंड के अग्निवीर भर्ती का इंतजार कर रहे युवक और युवतियों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 11 दिसंबर से उत्तराखंड के
रुड़की में अग्निवीर की जनरल ड्यूटी भर्ती आयोजित की जा रही है। इस अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन BEG सेंटर रुड़की में किया गया है, और यह अग्नि वीर भर्ती 11 से 21
दिसंबर तक चलेगी। मेजर मारकंडेय मेहता ने इस अग्निवीर भर्ती के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024 25 के लिए आयोजित इस रैली में महिला और
पुरुष दोनों के लिए भर्ती खोली गई है। रुड़की अग्नि वीर भर्ती रैली की शुरुआत 11 दिसंबर 2024 को होगी। इसमें तकनीकी ऑफिस असिस्टेंट और एसकेडी ट्रेड में भर्ती की
जाएगी।
जिलेवार भर्ती तिथियां
11 दिसंबर से शुरू होने वाली इस भर्ती में 11 दिसंबर को उत्तरकाशी जिले की जनरल ड्यूटी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। 12 दिसंबर को चमोली 13 दिसंबर को पौड़ी गढ़वाल और
रुद्रप्रयाग, 14 दिसंबर को पौड़ी और टिहरी गढ़वाल, 15 दिसंबर को फिर पौड़ी गढ़वाल के अग्निवीर आवेदकों के लिए भर्ती आयोजित की गई है।
महिलाओं के लिए भर्ती तिथियां
इसके बाद 19 दिसंबर से महिला अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए भर्ती आयोजित की गई है। महिलाओं के लिए होने वाली अग्निवीर भर्ती में उत्तराखंड के साथ ही उत्तर
प्रदेश के सभी जिलों के आवेदकों के लिए भर्ती खोली जाएगी। यह भर्ती 20 दिसंबर और 21 दिसंबर को भी महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।