दस्तक पहाड न्यूज।।रुद्रप्रयाग।। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, दिन के समय चटक धूप खिलने से ठंड से कुछ हद तक राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में रात के समय पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। पाला गिरने से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ सकती हैं, जबकि दिन के समय सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी।सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। उत्तराखंड में 8 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन के समय चटक धूप खिल रही है तो सुबह-शाम के समय ठंड कंपकंपी छुड़ा रही है।देहरादून का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है, जबकि मंगलवार की रात बीते तीन वर्षों में सबसे सर्द दिन रहा। इस दौरान देहरादून का अधिक न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Featured Image

उत्तराखंड में 2 दिन हुई बर्फबारी के बाद मौसम एक बार फिर से शुष्क बना हुआ है। हालांकि, सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड हो रही है। पर्वतीय क्षेत्र से लेकर मैदानी जिलों तक पाला पड़ने और शीत लहर चलने के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। जिसके कारण रातें बेहद सर्द हो गई हैं। दिन के समय तापमान सामान्य या उससे अधिक बना हुआ है।दिन के समय खिल रही धूप के कारण ठंड से कुछ हद तक राहत मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम के समय ठंड ने कहर ढहाया हुआ है। शीत लहर के प्रकोप के चलते लोग शाम के समय जल्द घरों में दुबक रहे हैं। वायरल से बढ़ी दिक्कत  बदलते मौसम से वायरल बुखार और झुकाम से लोग बीमार हो रहे है। सुबह और रात की ठंड में थोड़ी आवाजाही परेशानी का सबब बन रही है। बाहर का ठंडा पानी से परहेज रखे। बच्चों-बुजुर्गों को ध्यान रखने की सलाह दी गई मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। दिन के समय चटक धूप खिली रह सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।