बैंक में कूटकरण कर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने झारखण्ड से धर दबोचा
1 min read02/01/2025 8:16 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग।। बैंक में कूटकरण कर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने झारखण्ड से धर दबोचा। बता दें माह अक्टूबर में कोतवाली रुद्रप्रयाग में उपनिदेशक/ज्येष्ठ खान अधिकारी, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग रुद्रप्रयाग तहरीर पर उनके विभागीय खाते में मोबाइल नम्बर बदले जाने हेतु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक ऑफ इण्डिया में प्रार्थना पत्र दिये जाने ताकि खनन विभाग के इस खाते से धोखाधड़ी से अभियुक्त द्वारा पैसे निकाले जा सकें। शिकायतकर्ता की तहरीर पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पर कूटकरण कर धोखाधड़ी करने विषयक का अभियोग पंजीकृत किया गया। किसी भी सरकारी विभाग के खाते में सेंधमारी करने के प्रयास करने विषयक गम्भीरता को देखते हुए एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने इस अभियोग के अनावरण हेतु सम्बन्धित विवेचक एवं एस.ओ.जी.को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा स्वयं उनके द्वारा सम्बन्धित विवेचक के स्तर से की जा रही कार्यवाही का पर्यवेक्षण किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी। परिणाम स्वरूप जनपद पुलिस के स्तर से कई सी.सी.टी.वी. फुटेज, एटीएम, होटल धर्मशाला एवं इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से इस अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त अमित कुमार पुत्र स्व0 श्री राम सिंह उपाध्याय, निवासी सरैया, थाना गोविन्दगंज, जिला पश्चिमी चम्पारण, बिहार हाल पता ई.एफ.-16, इवोनी स्ट्रीट, आशियाना वुडलैंड, थाना चांडिल, जिला सराईकेला खरसावां राज्य झारखण्ड को उसके वर्तमान निवास स्थल से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 रेडमी, 01 आईफोन तथा 03 सिम कार्ड, एच.डी.एफ.सी. का 01 ए.टी.एम. कार्ड बरामद किये गये हैं। उक्त अभियुक्त को ट्रांजिट रिमाण्ड पर जनपद रुद्रप्रयाग लाने के उपरान्त जनपद में मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम जिसमें उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा कोतवाली रुद्रप्रयाग (विवेचक), उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी, प्रभारी एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग, आरक्षी विनय एस.ओ.जी. आरक्षी रविन्द्र एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग को ढाई हजार नगद पारितोषिक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बैंक में कूटकरण कर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने झारखण्ड से धर दबोचा
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129