21 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट
1 min read14/04/2025 6:06 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, ऊखीमठ।।
बैशाख संक्रांति पर्व पर ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर में आज द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है। साथ ही चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी से रवाना होने की तिथि भी पंचाग गणना के बाद तय कर दी गई है। 18 मई को भगवान मध्यमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव मूर्तियां ओंकारेश्वर सभा मण्डप मे विराजमान होंगी। 19 मई को भगवान मध्यमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से धाम के लिए रवाना होगी। विभिन्न यात्रा पड़ावों से होते हुए डोली 21 मई को मध्यमहेश्वर धाम पहुंचेगी। इसी दिन मध्यमहेश्वर धाम के कपाट खोले जाएंगे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
21 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129