राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत का गृह जनपद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
1 min read15/04/2025 5:35 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, अगस्त्यमुनि। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत के अपने गृह क्षेत्र अगस्त्यमुनी में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गाजे बाजे के साथ नगर में जुलूस निकाला गया। उन्होंने अगस्त्य मंदिर में माथा टेका और गणपति वेडिंग पॉइंट में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।
श्रीमती ऐश्वर्या रावत का पूरे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणपति वेडिंग पॉइंट में पुष्प गुच्छ और स्मृति भेंट देकर ऐश्वर्या रावत का सम्मान किया।
Advertisement

अपने संबोधन में ऐश्वर्या रावत ने भरोसा दिलाया कि वे मुख्यमंत्री द्वारा उन पर जो भरोसा किया गया, उस पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगी। राज्य में महिलाओं की स्थिति सुधारने और उनको न्याय दिलाने के लिए कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि हुए अपनी दिवंगत माता शैला रानी रावत के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगी और उनके सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा।
Read Also This:
गंभीर सिंह बिष्ट और विक्रम सिंह नेगी जी के संचालन में हुई कार्यकर्ताओं की सभा में जिला भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, जिला पंचायत सदस्य शीला रावत, राज्य महिला आयोग की सदस्य दर्शनी देवी पंवार, हर्षवर्धन बेंजवाल, माधुरी देवी नेगी, भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, व्यापार संगठन के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, पूर्व कनिष्क प्रमुख रमेश बेंजवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत का गृह जनपद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129