17 राज्यों में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, 50KM की रफ्तार से आने वाला है तूफान
1 min read
16/04/20254:00 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज, दिल्ली।।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों (16 से 20 अप्रैल) के लिए पूरे देश में मौसम की भिन्न-भिन्न स्थितियों को लेकर चेतावनी जारी की है। एक ओर जहां देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में भीषण लू और गर्म रातों ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में कुल पांच चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। पश्चिम राजस्थान, दक्षिण मध्य प्रदेश , गल्फ ऑफ मन्नार, तमिलनाडु से लगे बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी असम में इसका केंद्र है।इसके अलावा दो ट्रफ रेखाएं दक्षिण मध्य प्रदेश से गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई हैं, जिससे व्यापक स्तर पर मौसम में उथल-पुथल देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, बिहार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। 17 अप्रैल को बिहार, झारखंड और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल में तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा 16 अप्रैल को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में अगले पांच दिनों तक बिजली और गरज के साथ बारिश होगी। हवाओं की गति 40-50 किमी/घंटा हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी
मौसस विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा हैकि 16 से 20 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 18–19 अप्रैल को भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटा की हवाओं की आशंका है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी इलाकों में भी बारिश और धूलभरी आंधी का असर दिख सकता है।
भीषण गर्मी और लू का कहर
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम राजस्थान में 16–18 अप्रैल तक लू की स्थिति गंभीर रूप धारण कर सकती है। पूर्वी राजस्थान और गुजरात में 18 अप्रैल तक लू का असर रहेगा। कोंकण, गोवा, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में उमस भरे हालात बन सकते हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्म रातों की चेतावनी भी दी गई है।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
17 राज्यों में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, 50KM की रफ्तार से आने वाला है तूफान
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड़ न्यूज, दिल्ली।।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों (16 से 20 अप्रैल) के लिए पूरे देश में मौसम की भिन्न-भिन्न स्थितियों को लेकर चेतावनी जारी की है। एक ओर जहां देश के
कई हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में भीषण लू और गर्म रातों ने चिंता बढ़ा दी
है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में कुल पांच चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। पश्चिम राजस्थान, दक्षिण मध्य प्रदेश ,
गल्फ ऑफ मन्नार, तमिलनाडु से लगे बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी असम में इसका केंद्र है।इसके अलावा दो ट्रफ रेखाएं दक्षिण मध्य प्रदेश से गंगीय पश्चिम बंगाल और
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई हैं, जिससे व्यापक स्तर पर मौसम में उथल-पुथल देखने को मिल रही है।
बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, बिहार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 50-60
किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। 17 अप्रैल को बिहार, झारखंड और गंगा से सटे पश्चिम
बंगाल में तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा 16 अप्रैल को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।दक्षिण भारत की
बात करें तो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में अगले पांच दिनों तक बिजली और गरज के साथ बारिश होगी। हवाओं की गति 40-50 किमी/घंटा हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी
मौसस विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा हैकि 16 से 20 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) में एक मजबूत
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 18–19 अप्रैल को भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटा की हवाओं की आशंका है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी
इलाकों में भी बारिश और धूलभरी आंधी का असर दिख सकता है।
भीषण गर्मी और लू का कहर
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम राजस्थान में 16–18 अप्रैल तक लू की स्थिति गंभीर रूप धारण कर सकती है। पूर्वी राजस्थान और गुजरात में 18 अप्रैल तक लू का असर
रहेगा। कोंकण, गोवा, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में उमस भरे हालात बन सकते हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्म रातों की चेतावनी भी दी गई है।