दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार प्रातः 10 बजे की स्थिति के अनुसार अलकनंदा नदी 625.200 मीटर एवं मंदाकिनी नदी 624.150 मीटर के जलस्तर पर बह रही है। जबकि अलकनंदा का वार्निंग लेवल 626.00 मीटर और मंदाकिनी का 625.00 मीटर निर्धारित है। दोनों नदियों का जलस्तर अब चेतावनी स्तर के बेहद करीब पहुंच गया है।

Featured Image

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि नदियों के किनारे रह रहे लोगों को समय-समय पर लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी दी जा रही है। साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।