रुद्रप्रयाग जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण, 102 नामांकन निरस्त
1 min read
10/07/20252:54 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।।
जनपद रुद्रप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तीनों विकासखंडों—ऊखीमठ, जखोली एवं अगस्त्यमुनि—में तीन दिनों तक चली नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की विस्तृत जांच की गई।
जिले की 18 जिला पंचायत सीटों पर कुल 96 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से एक नामांकन पत्र को अमान्य घोषित किया गया जबकि शेष 95 नामांकन वैध पाए गए। वहीं ऊखीमठ ब्लॉक की बात करें तो ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 297 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 29 नामांकन निरस्त कर दिए गए और 268 वैध घोषित हुए। इसी ब्लॉक में प्रधान पद हेतु 155 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जो सभी जांच में सही पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी 79 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जो सभी वैध घोषित हुए।
जखोली ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 350 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से 22 नामांकन पत्रों को निरस्त किया गया और 328 नामांकन वैध घोषित हुए। ग्राम प्रधान पद के लिए 291 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2 को अमान्य घोषित किया गया जबकि 289 वैध पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु 139 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से कोई भी निरस्त नहीं हुआ और सभी को वैध माना गया।
वहीं अगस्त्यमुनि ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 459 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 43 नामांकन निरस्त किए गए जबकि 416 नामांकन वैध घोषित किए गए। ग्राम प्रधान पद के लिए प्राप्त 416 नामांकन पत्रों में से 3 निरस्त हुए और 413 नामांकन पत्र सही पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 140 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 2 नामांकन अमान्य पाए गए और शेष 138 नामांकन वैध घोषित हुए।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
रुद्रप्रयाग जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण, 102 नामांकन निरस्त
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।।
जनपद रुद्रप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तीनों विकासखंडों—ऊखीमठ, जखोली एवं अगस्त्यमुनि—में तीन दिनों तक चली
नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए
दाखिल नामांकन पत्रों की विस्तृत जांच की गई।
जिले की 18 जिला पंचायत सीटों पर कुल 96 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से एक नामांकन पत्र को अमान्य घोषित किया गया जबकि शेष 95 नामांकन वैध पाए गए। वहीं
ऊखीमठ ब्लॉक की बात करें तो ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 297 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 29 नामांकन निरस्त कर दिए गए और 268 वैध घोषित हुए। इसी ब्लॉक में
प्रधान पद हेतु 155 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जो सभी जांच में सही पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी 79 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जो सभी वैध घोषित हुए।
जखोली ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 350 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से 22 नामांकन पत्रों को निरस्त किया गया और 328 नामांकन वैध घोषित हुए।
ग्राम प्रधान पद के लिए 291 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2 को अमान्य घोषित किया गया जबकि 289 वैध पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु 139 नामांकन पत्र
दाखिल किए गए, जिनमें से कोई भी निरस्त नहीं हुआ और सभी को वैध माना गया।
वहीं अगस्त्यमुनि ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 459 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 43 नामांकन निरस्त किए गए जबकि 416 नामांकन वैध घोषित किए गए।
ग्राम प्रधान पद के लिए प्राप्त 416 नामांकन पत्रों में से 3 निरस्त हुए और 413 नामांकन पत्र सही पाए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 140 नामांकन पत्र दाखिल किए
गए, जिनमें से 2 नामांकन अमान्य पाए गए और शेष 138 नामांकन वैध घोषित हुए।