केदारघाटी का लाल हवलदार संजय सिंह पुष्पवान मरणोपरांत अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से हुए सम्मानित
1 min read12/07/2025 7:32 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।।
संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सेवा देते हुए अपने कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले हवलदार संजय सिंह पुष्पवान (11 गढ़वाल राइफल) को मरणोपरांत अंतरराष्ट्रीय डैग हैमरस्कॉल्ड पदक” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतरराष्ट्रीय दिवस (29 मई) को न्यूयॉर्क स्थित यूनाइटेड नेशंस मुख्यालय में आयोजित समारोह में घोषित किया गया।
Advertisement

Advertisement

शहीद संजय सिंह उत्तराखंड के जिला रुद्रप्रयाग स्थित ग्राम सभा पैंज किमाणा (ऊखीमठ विकासखंड) के निवासी थे। वे डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में संयुक्त राष्ट्र के स्टैबलाइजेशन मिशन MONUSCO के अंतर्गत तैनात थे। सेवा के दौरान गत वर्ष उनकी अचानक हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। उनके साथ इस सम्मान को ब्रिगेडियर जनरल अमिताभ झा को भी मरणोपरांत प्रदान किया गया । यह पदक उन सैनिकों को दिया जाता है जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान दिया हो। आज शहीद संजय सिंह पुष्पवान के पैतृक निवास पर यूनिट की ओर से सूबेदार धर्मेंद्र सिंह एवं नायक आशीष सिंह द्वारा यह पदक शहीद की पत्नी श्रीमती आशा देवी एवं पिता श्री दौलत सिंह पुष्पवान को सम्मानपूर्वक सौंपा गया। ग्रामीणों एवं परिजनों ने शहीद की वीरता और बलिदान को याद करते हुए उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समस्त ग्रामीण महिलाए,पूर्व सैनिक, क्षेत्रीय प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पंचायत ऊखींमठ श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण, सैनिक कल्याण बोर्ड से प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक प्रमोद पुष्पवान, सामाजिक कार्यकर्ता करमवीर सिंह कुंवर, अनसूया प्रसाद, रविन्द्र पुष्पवान, कैलाश पुष्पवान, धर्मेन्द्र पुष्पवान, दीपक सिंह, आशीष पुष्पवान,आदि सामाजिक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारघाटी का लाल हवलदार संजय सिंह पुष्पवान मरणोपरांत अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से हुए सम्मानित
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129