मुख्य वन संरक्षक भुवन चन्द्रा के आकस्मिक निधन से केदारघाटी में शोक की लहर
1 min read18/07/2025 4:38 pm
हरीश गुसाई।। दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं मन्दाकिनी, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पूर्व प्रमुख विनोद चन्द्रा के बड़े भाई भुवन चन्द्रा के आकस्मिक निधन से केदारघाटी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 67 वर्षीय भुवन चन्द्र लम्बे समय तक वन सेवा के अधिकारी रहते हुए मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल मण्डल के पद से सेवा निवृत हुए थे। बाद में वे उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के सदस्य भी रहे। उनके पिता श्री सफरी लाल अपने समय में जनपद रूद्रप्रयाग एवं चमोली में कांग्रेस के अनुसूचित जाति के बड़े नेताओं में शुमार रहे। भुवन चन्द्रा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, तथा कुछ दिन पूर्व विशाखापट्टनम में उनका ऑपरेशन हुआ था। वहीं ईलाज के दौरान उन्होंने अन्तिम सांस ली। वहां से उनका पार्थिव शरीर देहरादून लाया गया। जहां वृहस्पतिवार को उनका अन्तिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियां तथा एक पुत्र छोड़ गये हैं। उनकी बड़ी पुत्री डाम्क्टर तथा छोटी पुत्री प्रोफेसर है जबकि पुत्र इन्जीनियरिंग करने के बाद अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहा है। भुवन चन्द्रा के आकस्मिक निधन पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, पूर्व दायित्वधारी अशोक खत्री, सयांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा, पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी, सरपंच हर्षवर्धन बेंजवाल, नपं अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, सभासद, हिमांशु भट्ट, उमा कैन्तुरा, विक्की आनन्द सजवाण, कमल राणा, पूर्व सभासद उमा भट्ट, भूपेन्द्र राणा, कांग्रेस प्रदेश सचिव कुलदीप कण्डारी, वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र बुटोला, कांग्रेस अनु0जा0 प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री कुंवर लाल आर्य, दिगम्बर गुसाईं, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, घनानन्द सती, प्रदीप बगवाड़ी, जसपाल लाल आर्य, ,माधो सिंह नेगी, पूर्व जिपंस डॉ योगम्बर नेगी, वीरसिंह बुडेरा, कांग्रेस नेता दीपा देवी, रजनी रावत, देवेश्वरी नेगी, सूरज नेगी, अजयवीर भण्डारी, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, पूर्व अध्यक्ष मोहन रौतेला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मुख्य वन संरक्षक भुवन चन्द्रा के आकस्मिक निधन से केदारघाटी में शोक की लहर
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129