अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का विधायक आशा नौटियाल ने किया स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा
1 min read
26/07/20255:37 pm
दस्तक पहाड न्यूज/ अगस्त्यमुनि।।
शुक्रवार देर रात हुई अतिवृष्टि से रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के रूमसी, भौंसाल बगरतोक, चमेली एवं बेडूबगड़ गांवों में भारी भूस्खलन व मलबा आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल ने शनिवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक नौटियाल ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर मोटर मार्गों को शीघ्र खोलने, विद्युत व पेयजल आपूर्ति बहाल करने तथा पैदल मार्गों को सुरक्षित व सुचारु करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल खाद्य सामग्री व आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि नुकसान का शीघ्र आंकलन कर प्रभावित परिवारों को राहत राशि व आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विधायक ने कहा, “यह संकट की घड़ी है और इस समय हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा और सहायता है। किसी को भी कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।” स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का विधायक आशा नौटियाल ने किया स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज/ अगस्त्यमुनि।।
शुक्रवार देर रात हुई अतिवृष्टि से रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के रूमसी, भौंसाल बगरतोक, चमेली एवं बेडूबगड़ गांवों में भारी भूस्खलन व मलबा आने
से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल ने शनिवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का
स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक नौटियाल ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने
अधिकारियों के साथ मिलकर मोटर मार्गों को शीघ्र खोलने, विद्युत व पेयजल आपूर्ति बहाल करने तथा पैदल मार्गों को सुरक्षित व सुचारु करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल खाद्य सामग्री व आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि
नुकसान का शीघ्र आंकलन कर प्रभावित परिवारों को राहत राशि व आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विधायक ने कहा, “यह संकट की घड़ी है और इस समय हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा और सहायता है। किसी को भी कोई दिक्कत न हो, इसके लिए
प्रशासन को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।” स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय
जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।