अगस्त्यमुनि। दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। सेवा निवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन अगस्त्यमुनि, रूद्रप्रयाग की बैठक में राशिकरण (कम्यूट) वसूली 15 वर्ष की जगह 10 वर्ष आठ माह करने तथा 80 वर्ष आयु पूर्ण करने पर मिलने वाली 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन लाभ की जगह 65 वर्ष पूर्ण होने पर हर पांच वर्ष में 5 प्रतिशत पेंशन लाभ देने की मांग उठी। अगस्त्यमुनि में हुई पेंशनर संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में सभी पेंशनरों ने एक स्वर से राशिकरण की वसूली एवं अतिरिक्त पेंशन लाभ को संशोधित करने की मांग उठाई। पेंशनरों का कहना था कि कई प्रदेशों में राशिकरण की वसूली 15 वर्ष की जगह पर 10 वर्ष 8 माह तक ही की जा रही है। माननीय न्यायालय को भी 15 वर्ष तक राशिकरण की वसूली अधिक लग रही है। जो कि सरासर पेंशन भोगियों के प्रति अन्याय है। बैठक में नगर क्षेत्र

Featured Image

अगस्तयमुनि में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जनता द्वारा किए गये संघर्षों के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां हुई थीं परन्तु कुछ माह में ही उनका स्थानान्तरण कर दिया गया। बिना प्रतिस्थानी के ही चिकित्सकों को कार्यमुक्त किया जा रहा है। जो कि सरासर गलत है। वहीं जो चिकित्सक मौजूद हैं, उन्हें समुचित संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता की जानी आवश्यक है। नगर क्षेत्र हेतु नई पेयजल योजना नहींे बन पा रही है। निरन्तर नगर क्षेत्र का विकास हो रहा है ओर इसके साथ ही जनसंख्या भी बढ़ रही है। परन्तु अफसोस है कि विगत 25 वर्षोंं से नगर क्षेत्र के लिए कोई भी नई पेयजल योजना नहीं बन पाई है। जिससे नगर क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत है। एनएच द्वारा बाई पास सड़क निर्माण में निकले मलबे का सही से निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जो कि बरसात में बहकर ग्रामीणों के घरों में घुसकर उनके लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। इसके साथ ही बैठक में गोल्डन कार्ड में की जा रही कटौती पर भी सवाल उठाये गये। क्योंकि कटौती तो हो रही है परन्तु अस्पताल ईलाज देने से मना कर रहे हैं। जिससे कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पुरोहित ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक शिष्टमण्डल जिलाधिकारी से मिलेगा। उन्होंने सभी सदस्यों को संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा हेतु आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र को हरा भरा रखने के लिए पेंशनर संगठन, वन विभाग के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा। बैठक में सचिव वीरेन्द्र पंवार, संरक्षक रमेश प्रसाद चमोला, संयोजक श्रीनन्द जमलोकी, उपाध्यक्ष कुशलानन्द भट्ट, कोषाध्यक्ष चन्द्रसिंह रावत, सहसचिव प्रेमसिंह रावत, संगठन मंत्री नरेन्द्र सिंह रावत, सदस्य वृजमोहन भट्ट, विजयसिंह नेगी, आलम सिंह नेगी, वीरपाल चैहान, दिग्पाल नेगी, मोहनलाल बगवाड़ी, देवी प्रसाद भट्ट सहित कई सदस्य मौजूद रहे।