नंदानगर के धुर्मा गांव से लापता बुजुर्ग का शव मोख गंगा के किनारे मिला, एनडीआरएफ ने चलाया था नदी किनारे सर्च अभियान
1 min read
25/09/20255:26 pm
सोहन कठैत / नंदानगर।।
तहसील नंदानगर घाट क्षेत्र में आपदा से प्रभावित गांवों में प्रशासन और रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार चलाया गया रेस्क्यू अभियान अब पूरा हो गया है। गुरुवार को गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (उम्र 75) का शव बरामद कर लिया गया हैं। इससे पूर्व मंगलवार को धुर्मा गांव से ही लापता ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (उम्र 38) का शव भी बरामद किया गया था।
बताते चलें कि नंदानगर घाट में 17 सितम्बर की रात आई आपदा में कुंतरी लगाफली,कुंरती सरपाणी, और धुर्मा के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों से कुल 10 लापता लोगों में से 1 व्यक्ति को सकुशल बचा लिया गया था, जबकि कुंतरी लगाफली, सरपाणी से शेष 7 के शव रेस्क्यू टीम द्वारा पूर्व में ही खोज कर उनके परिजनों को सौंप दिए गए थे, हलांकि धुर्मा में बचें 2 लापता लोगों में एक (ममता देवी के शव) को बीते मंगलवार को रेस्क्यू टीम द्वारा खोज लिया गया था जबकि आज गुरूवार को अंतिम लापता व्यक्ति गुमान सिंह के शव को रेस्क्यू टीम ने काफ़ी मसक्कत के बाद खोजने में सफलता प्राप्त की। इस प्रकार रेस्क्यू टीम द्वारा सभी लापता लोगों की खोज पूरी कर ली गई है।
प्रशासन,एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,पुलिस,व ग्रामीणों के सहयोग से लगातार चलाए गए इस अभियान में सभी संभव प्रयास किए गए और प्रशासन ने प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सहयोग पहुँचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य किया, राहत कार्य अभी भी जारी हैं। 15 एनडीआरएफ बटालियन की टीम 15/K जिसका नेतृत्व निरीक्षक जीडी राजवर्धन सिंह और अन्य 32 रेस्क्यूअर तथा 2 डॉग स्काउट के साथ आज लगातार सातवें दिन मोख नदी किनारे सर्च अभियान कर अंतिम लापता व्यक्ति गुमान सिंह के शव को खोज निकलने में सफलता प्राप्त की।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
नंदानगर के धुर्मा गांव से लापता बुजुर्ग का शव मोख गंगा के किनारे मिला, एनडीआरएफ ने चलाया था नदी किनारे सर्च अभियान
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
सोहन कठैत / नंदानगर।।
तहसील नंदानगर घाट क्षेत्र में आपदा से प्रभावित गांवों में प्रशासन और रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार चलाया गया रेस्क्यू अभियान अब पूरा हो गया है। गुरुवार
को गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (उम्र 75) का शव बरामद कर लिया गया हैं। इससे पूर्व मंगलवार को धुर्मा गांव से ही लापता ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (उम्र 38) का शव
भी बरामद किया गया था।
बताते चलें कि नंदानगर घाट में 17 सितम्बर की रात आई आपदा में कुंतरी लगाफली,कुंरती सरपाणी, और धुर्मा के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों से कुल 10 लापता लोगों में से 1
व्यक्ति को सकुशल बचा लिया गया था, जबकि कुंतरी लगाफली, सरपाणी से शेष 7 के शव रेस्क्यू टीम द्वारा पूर्व में ही खोज कर उनके परिजनों को सौंप दिए गए थे, हलांकि
धुर्मा में बचें 2 लापता लोगों में एक (ममता देवी के शव) को बीते मंगलवार को रेस्क्यू टीम द्वारा खोज लिया गया था जबकि आज गुरूवार को अंतिम लापता व्यक्ति गुमान
सिंह के शव को रेस्क्यू टीम ने काफ़ी मसक्कत के बाद खोजने में सफलता प्राप्त की। इस प्रकार रेस्क्यू टीम द्वारा सभी लापता लोगों की खोज पूरी कर ली गई है।
प्रशासन,एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,पुलिस,व ग्रामीणों के सहयोग से लगातार चलाए गए इस अभियान में सभी संभव प्रयास किए गए और प्रशासन ने प्रभावित परिवारों तक राहत एवं
आवश्यक सहयोग पहुँचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य किया, राहत कार्य अभी भी जारी हैं। 15 एनडीआरएफ बटालियन की टीम 15/K जिसका नेतृत्व निरीक्षक
जीडी राजवर्धन सिंह और अन्य 32 रेस्क्यूअर तथा 2 डॉग स्काउट के साथ आज लगातार सातवें दिन मोख नदी किनारे सर्च अभियान कर अंतिम लापता व्यक्ति गुमान सिंह के शव को
खोज निकलने में सफलता प्राप्त की।