दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ।। ऊखीमठ ब्लॉक के राऊलेक निवासी श्रीमती बिनीता देवी पत्नी श्री देवेन्द्र सिंह ने बुधवार देर शाम लगभग 4 बजे जुगासू पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। इसके बाद से महिला की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को सायं 4:12 बजे डी0डी0आर0एफ0 ऊखीमठ व एस0डी0आर0एफ0 पुलिस थाना ऊखीमठ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला का शव नदी से बरामद किया। बरामदगी के बाद शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Featured Image