Breking News : छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त, वाहन चालक की मौके पर मौत
1 min read
07/04/20221:51 pm
भानु प्रकाश भट्ट / बसुकेदार ।।
छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग पर घटूधार में एक ईको वाहन यूके 13 टीए 1156 अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में केवल चालक ही मौजूद था, जिसकी मौके पर ही मौत हो की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 11 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग से अनियंत्रित होकर जामण गांव की सड़क से लुढ़कते हुए हुए खाई में गिर गया। स्थानीय निवासियों द्वारा इसकी सूचना तहसील प्रशासन बसुकेदार को दी गई।
वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर तहसील बसुकेदार से डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कर शव को खाई से निकाला। जेब से मिले सबूतों और स्थानीय निवासियों की निशानदेही पर मृतक की पहचान आनंद सिंह नेगी पुत्र सराद सिंह निवासी ग्राम तालजामण थपोनी के रूप में हुई है।
Breking News : छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त, वाहन चालक की मौके पर मौत
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
भानु प्रकाश भट्ट / बसुकेदार ।।
छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग पर घटूधार में एक ईको वाहन यूके 13 टीए 1156 अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में केवल चालक ही मौजूद
था, जिसकी मौके पर ही मौत हो की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 11 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई, जिसमें वाहन छेनागाड गुप्तकाशी मार्ग से अनियंत्रित होकर
जामण गांव की सड़क से लुढ़कते हुए हुए खाई में गिर गया। स्थानीय निवासियों द्वारा इसकी सूचना तहसील प्रशासन बसुकेदार को दी गई।
वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर तहसील बसुकेदार से डीडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कर शव को खाई से निकाला। जेब से मिले सबूतों और स्थानीय
निवासियों की निशानदेही पर मृतक की पहचान आनंद सिंह नेगी पुत्र सराद सिंह निवासी ग्राम तालजामण थपोनी के रूप में हुई है।