आखिर ऊखीमठ की बुजुर्ग महिला ने क्यों लौटा दी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की पूरी रकम, जानिए क्या है पूरा मामला
1 min read
04/08/202210:26 pm
दीपक बेंजवाल / दस्तक पहाड़ न्यूज /
ऊखीमठ: शासन में बैठे लोग न अपनी जिम्मेदारी जानते है और न संवदेनाओं का सम्मान तभी तो एक अभागी बीमार बुजुर्ग महिला जिसके पुत्र की हाल ही में गदेरे में डूबने से असमय मौत हुई है, के लिए राहत के नाम पर पांच हजार की न्यूनतम राशि भेजकर अपनी खोखली संवेदनाओं और निर्लज जिम्मेदारियों का खुलासा कर दिया है। यह वाकाया है उत्तराखण्ड के रूद्रप्रयाग जिले की दूरस्थ दुर्गम विकास खण्ड ऊखीमठ के कांडा दैड़ा गांव का जहाँ की एक बुजर्ग महिला गौरा देवी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिली पांच हजार रूपये की सहायता राशि को वापस लौटा दिया है। बताते चले कि इसी साल 19 मार्च को गौरा देवी के इकलौते बेटे संतोष सिंह की गौंडार गदेरे में पांव फिसलने से मौत हो गई थी। संतोष परिवार में कमाने वाला एकमात्र शख्स था, उसके चले जाने के बाद बूढ़ी मां गौरा देवी और पत्नी सीता देवी बेसहारा हो गई है। शासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच हजार रूपये की राहत राशि भेजी थी।
गौरा देवी की पुत्री मंजू रावत ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से भेजी गई पांच हजार की धनराशि को वापस भेजने की बात कही है। मंजू ने कहा कि मेरी मां गरीब, बीमार व वृद्ध महिला है। बेटे की मौत के बाद से वह बेहद असहाय हो गई है, ऐसे में शासन ने उन्हें राहत के नाम पर पांच हजार की न्यूनतम राशि भेजकर उनका मजाक उड़ाया है। इसने उनके घावों पर मरहम लगाने के बजाय उलाहना देने का काम किया है। इस राशि को स्वीकार कर हम अपने स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते है। उन्होंने ज्ञापन के साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की राशि भी लौटा दी है।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
आखिर ऊखीमठ की बुजुर्ग महिला ने क्यों लौटा दी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की पूरी रकम, जानिए क्या है पूरा मामला
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दीपक बेंजवाल / दस्तक पहाड़ न्यूज /
ऊखीमठ: शासन में बैठे लोग न अपनी जिम्मेदारी जानते है और न संवदेनाओं का सम्मान तभी तो एक अभागी बीमार बुजुर्ग महिला जिसके पुत्र की हाल ही में गदेरे में डूबने
से असमय मौत हुई है, के लिए राहत के नाम पर पांच हजार की न्यूनतम राशि भेजकर अपनी खोखली संवेदनाओं और निर्लज जिम्मेदारियों का खुलासा कर दिया है। यह वाकाया है
उत्तराखण्ड के रूद्रप्रयाग जिले की दूरस्थ दुर्गम विकास खण्ड ऊखीमठ के कांडा दैड़ा गांव का जहाँ की एक बुजर्ग महिला गौरा देवी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष
से मिली पांच हजार रूपये की सहायता राशि को वापस लौटा दिया है। बताते चले कि इसी साल 19 मार्च को गौरा देवी के इकलौते बेटे संतोष सिंह की गौंडार गदेरे में पांव
फिसलने से मौत हो गई थी। संतोष परिवार में कमाने वाला एकमात्र शख्स था, उसके चले जाने के बाद बूढ़ी मां गौरा देवी और पत्नी सीता देवी बेसहारा हो गई है। शासन ने
पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच हजार रूपये की राहत राशि भेजी थी।
गौरा देवी की पुत्री मंजू रावत ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से भेजी गई पांच हजार की धनराशि को वापस भेजने की
बात कही है। मंजू ने कहा कि मेरी मां गरीब, बीमार व वृद्ध महिला है। बेटे की मौत के बाद से वह बेहद असहाय हो गई है, ऐसे में शासन ने उन्हें राहत के नाम पर पांच हजार
की न्यूनतम राशि भेजकर उनका मजाक उड़ाया है। इसने उनके घावों पर मरहम लगाने के बजाय उलाहना देने का काम किया है। इस राशि को स्वीकार कर हम अपने स्वाभिमान को ठेस
नहीं पहुंचाना चाहते है। उन्होंने ज्ञापन के साथ ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की राशि भी लौटा दी है।