केदार घाटी में देर रात से बारिश लगातार जारी है। मंदाकिनी और उसकी सभी सहायक नदी नाले उफान पर है। वही देर रात केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर बड़ी लिनचोली के समीप छानी कैम्प में बरसाती नाले ने भयंकर तांडव मचाते हुए पैदल यात्रा के बड़े हिस्से को बहा दिया। कुछ दुकानों में भी बरसाती पानी घुसा है, हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इधर रूद्रप्रयाग जनपद के निचले इलाकों में मंदाकिनी नदी उफान पर है। नदी भयंकर गर्जना के साथ पूरे वेग के साथ बह रही है। बारिश अभी भी लगातार जारी है। ऐहतियातन लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। हालांकि नाजुक स्थिती को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अभी तक स्कूलों की छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
मंदाकिनी नदी उफान पर, बड़ी लिनचोली में बरसाती नाले का तांडव, संपर्क मार्ग तबाह, दुकानों में घुसा पानी
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि
केदारनाथ यात्रा पर बड़ी लिनचोली में छानी कैम्प में बादल फटने से यात्रा का पैदल संपर्क मार्ग का कुछ हिस्सा वाॅशआउट हो गया है।
केदार घाटी में देर रात से बारिश लगातार जारी है। मंदाकिनी और उसकी सभी सहायक नदी नाले उफान पर है। वही देर रात केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर बड़ी
लिनचोली के समीप छानी कैम्प में बरसाती नाले ने भयंकर तांडव मचाते हुए पैदल यात्रा के बड़े हिस्से को बहा दिया। कुछ दुकानों में भी बरसाती पानी घुसा है,
हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इधर रूद्रप्रयाग जनपद के निचले इलाकों में मंदाकिनी नदी उफान पर है। नदी भयंकर गर्जना के साथ पूरे वेग के साथ बह रही है। बारिश अभी भी लगातार जारी है।
ऐहतियातन लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। हालांकि नाजुक स्थिती को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अभी तक स्कूलों की छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है।