हाय रे इश्क: प्रेमी संग भागी 21 वर्षीय विवाहिता, पकड़े जाने पर कबूली पति को छोड़ने की बात
1 min read03/10/2023 4:14 pm
भानुप्रकाश भट्ट / बसुकेदार
दस्तक पहाड न्यूज। रुद्रप्रयाग जनपद की तहसील बसुकेदार के बड़मा पट्टी से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहाँ 21 वर्षीय एक विवाहिता प्रेमी संग फरार हो गई।
Advertisement

Advertisement

सोमवार सुबह 8 बजे एक 21 वर्षीय विवाहिता खेतों में जाने के बहाने घर से फरार हो गई। काफी देर तक विवाहिता के घर न लौटने पर परिजनों ने आस पास ढूंढ खोज की लेकिन विवाहिता का कही पता नहीं लगा। बाद में महिला का पति कुछ ग्रामीणों के साथ विवाहिता की खोज में निकला। ढूंढ खोज के दौरान रूद्रप्रयाग के नजदीक भट्टवाड़ी सैड़ में एक होटल में प्रेमी संग खाने खाते मिली। परिजनों को सामने आया देख दोनों के हाथ पांव फूल गए। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर मायके पक्ष को सूचित कर दिया। पुलिस के समक्ष विवाहिता ने प्रेमी संग रहने की बात कही, जिस पर ससुराल पक्ष के लोग विवाहित को पुलिस के पास छोड़कर वापस घर चले गए।
Read Also This:
Advertisement

दरअसल आजकल सामाजिक तानेबाने में हो रहे बदलावों से पहाड़ में ऐसी घटनाए बढ़ने लगी है। आधुनिकीकरण का अंधानुकरण, संस्कारों का ह्रास के बीच आजकल परिवारिक बंधनों से मुक्त रहने की परिपाटी चल पड़ी है। यहाँ तक की मौज मस्ती की चाह में कई युगल अपनी ही संतानों को भी बोझ समझने लगे है। हालांकि इन मामलों में पति और पत्नी दोनों ही बराबर के हिस्सेदार है। इसका एक बड़ा कारण मोबाइल का अंधाधुंध प्रयोग भी है। जिसने आतंरिक संबधों में दरार डाल दी है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
हाय रे इश्क: प्रेमी संग भागी 21 वर्षीय विवाहिता, पकड़े जाने पर कबूली पति को छोड़ने की बात
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129